scriptBaran. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पद | municipal election,nikay chunav,chabda palikadhyaks chunav | Patrika News

Baran. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पद

locationबारांPublished: Nov 26, 2019 04:15:57 pm

Baran. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पद बारां. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पदष जी हां बिलकुल ऐसा ही हुआ। ३५ वार्ड की पालिका में दोनों प्रत्याशियों को १७- १७ वोट मिले। एक वोट बसपा को मिलने पर अध्यक्ष पद टाई में फंस गया। इस बीच किस्मत के बलबूते गोटी से वह पालिकाध्यक्ष का पद प्राप्त करने में कामयाब रहे। छबड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा शर्मा व भाजपा प्रत्याशी के.सी जैन दोनों को 17-17 वोट मिलने

kcjainchabdapalikadhyaksh

kcjainchabdapalikadhyaksh

Baran. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पद
बारां. किस्मत के घोड़े पर सवार हो कर आए केसी जैन, और ले उड़े छबड़ा में पालिकाध्यक्ष का पदष जी हां बिलकुल ऐसा ही हुआ। ३५ वार्ड की पालिका में दोनों प्रत्याशियों को १७- १७ वोट मिले। एक वोट बसपा को मिलने पर अध्यक्ष पद टाई में फंस गया। इस बीच किस्मत के बलबूते गोटी से वह पालिकाध्यक्ष का पद प्राप्त करने में कामयाब रहे। छबड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा शर्मा व भाजपा प्रत्याशी के.सी जैन दोनों को 17-17 वोट मिलने से परिणाम टाई हो गया। बाद में गोटी से जीत- हार तय की गई। इससे पहले बाड़ाबंदी से छूटकर दोनों पार्टियों के पार्षदों ने मतदान किया। छबड़ा. मतदान से पूर्व तीनों पार्टियों द्वारा अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और बैठकों का दौर जारी रहा भाजपा द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर बाड़ाबंदी से लौटे सभी पार्षदों को सोमवार सुबह पुन: अज्ञातवास में भेज दिया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर व अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे कैलाश चंद जैन के आह्वान पर पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़े तीन निर्दलीय पार्षदों ने पार्टी में अपनी आस्था जताई। इसके बाद उन्होंने पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी में शामिल होने वालों में सत्यनारायण मीणा, विपिन शर्मा व मुकेश पांचाल हैं। कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद की दावेदार आराधना शर्मा के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मतदान को लेकर रणनीति पूर्व जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान के आवास पर बनाई गई। खान व ब्लॉृक अध्यक्ष रेवती गेरा ने पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा होने का दावा जताया है। बसपा प्रत्याशी वि_ल दास गुप्ता के समर्थन में जिलाध्यक्ष रईस अहमद प्रगति ने भी पार्टी की बैठक कर भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं से दिनभर संपर्क साधा। पालिका में कांग्रेस के १५, भाजपा के ८, बसपा के २ तथा १० निर्दलीय पार्षद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो