बारां

के.सी.जैन गोटी से बने छबड़ा पालिकाध्यक्ष, मांगरोल में कौशल किशोर सुमन को मिला ताज

के.सी.जैन गोटी से बने छबड़ा पालिकाध्यक्ष, मांगरोल में कौशल किशोर सुमन को मिला ताज बारां जिलें में छबड़ा व मांगरोल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए घमासान में छबड़ा में किस्मत के बल पर भाजपा ने जीत दर्ज की जब कि मांगरोल में कांग्रेस प्त्याशी ने जीत का परचम फहराया। छबड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा शर्मा व भाजपा प्रत्याशी के.सी जैन दोनों को १७-१७ वोट मिलने से परिणाम टाई हो गया। बाद में गोटी से जीत- हार तय की गई। उधर मांगरोल में कांग्रेस के कौशल किशोर सुमन अध्यक्ष चुने गए। जिले के छबड़ा में

बारांNov 26, 2019 / 03:45 pm

Shivbhan Sharan Singh

congressmemberforvoting

के.सी.जैन गोटी से बने छबड़ा पालिकाध्यक्ष, मांगरोल में कौशल किशोर सुमन को मिला ताज
बारां जिलें में छबड़ा व मांगरोल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए घमासान में छबड़ा में किस्मत के बल पर भाजपा ने जीत दर्ज की जब कि मांगरोल में कांग्रेस प्त्याशी ने जीत का परचम फहराया। छबड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा शर्मा व भाजपा प्रत्याशी के.सी जैन दोनों को १७-१७ वोट मिलने से परिणाम टाई हो गया। बाद में गोटी से जीत- हार तय की गई। उधर मांगरोल में कांग्रेस के कौशल किशोर सुमन अध्यक्ष चुने गए। जिले के छबड़ा में ओर मांगरोल कस्बे में 35.35 वार्ड पार्षदों की नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव आज सम्पन्न हुए। दोनों जगह से ही चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिले।
दोनों जगह में एक जगह भाजपा ओर एक जगह कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया है।
मांगरोल में 35 मतों में से काग्रेस के कौशल सुमन को 23 मत ओर ओर भाजपा के ओम नागर को 12 मत मिलें। जबकि 13 भाजपा के जीतें हुए पार्षद थे। ऐसे में भाजपा के एक वार्ड पार्षद ने कंाग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर क्रांस वोट डाला। वही निर्दलीय पार्षदों ने काग्रेंस के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह से कांग्रेस के कौशल सुमन 11 मतों से विजेता घोषित किए।
दूसरी और छबड़ा मे 35 पार्षदों की नगर पालिका में भाजपा के केण्सीण् जैन ओर काग्रेंस की अराधना शर्मा को 17.17 मत मिले। वही बीएसपी के बिटटृल दास गुप्ता को एक मत मिला। ऐसे में भाजपा ओर काग्रेंस के बराबर बराबर मत मिलने पर लॉटरी निकाली गई। जहां पर लॉटरी भाजपा के केण्सीण् जैन के नाम निकली। ओर निर्वाचन अधिकारी द्वारा केसी जैन को विजय घोषित किया गया।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.