scriptOMG! कांग्रेसी पार्षदों ने की तोडफ़ोड़, चेयरमैन से हाथापाई का प्रयास | nagar palika, hangama, board meeting, chhabra, congress, baran | Patrika News

OMG! कांग्रेसी पार्षदों ने की तोडफ़ोड़, चेयरमैन से हाथापाई का प्रयास

locationबारांPublished: Jan 28, 2022 09:41:51 pm

Submitted by:

mukesh gour

बोर्ड बैठक में हंगामा : पालिका परिसर में धरने पर बैठे पार्षद

OMG! कांग्रेसी पार्षदों ने की तोडफ़ोड़, चेयरमैन से हाथापाई का प्रयास

OMG! कांग्रेसी पार्षदों ने की तोडफ़ोड़, चेयरमैन से हाथापाई का प्रयास

छबड़ा. नगर पालिका बार्ड की बैठक के दौरान शुक्रवार को कांगे्रेसी पार्षदों ने हंगामा मचाया। दरअसल, चेयरमैन केसी जैन ने जैसे ही बैठक समाप्त करने की घोषणा की। कांग्रेसी पार्षद हंगामे पर उतर आए। कांग्रेसी पार्षद वार्ड की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की मांग कर रहे थे। चेयरमैन के नहीं मानने पर पार्षदों ने कुर्सियां उलट-पुलट दी और मुख्यद्वार का कांच तोड़ दिया। एक पार्षद ने चेयरमैन से हाथापाई का भी प्रयास किया। इस बीच कांग्रेसी पार्षद पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

बोर्ड बैठक से पालिका उपाध्यक्ष अबरार अहमद सिद्दकी सहित दो-तीन पार्षद चले गए थे। डेढ़-दो घंटे चली बैठक की समाप्ति की घोषणा चेयरमैन केसी जैन की तो पार्षद आदिल, शाकिर खान, भगवान कोली, उमर मियां, हस्सान खान बैठक जारी रखने की मांग पर अड़ गए। वार्डों की समस्याएं व विकास कार्यों के प्रस्ताव की मांग करने लेगे। पार्षद खालिद राणा टेबल पर चढ़ गए। कांग्रेसी पार्षदों ने कागज फाड़ दिए। पार्षद भगवान कोली ने चेयरमैन से हाथापाई का प्रयास किया, परंतु कमलसिंह आसावत ने उसे रोक लिया। धरने पर बैठे पार्षदों की मांग थी कि बैठक दुबारा हो और लिए गए प्रस्ताव निरस्त किए जाए। पार्षदों ने ईओ सुमेरसिंह मीणा के कक्ष में धरना-प्रदर्शन कर दबाब बनाया। इस पर निजामुद्दीन खान ने चेयरमैन व ईओ से वार्ता की और दुबारा बैठक बुलाए जाने की बात कही। परंतु कांग्रेसी पार्षद नहीं माने। हंगामे की सूचना पर सीआई नेकीराम पुलिस बल सहित पहुंचे और ईओ से वार्ता की।
बोर्ड की बैठक में 37 करोड़ का बजट पारित
छबड़ा ञ्च पालिका. नगर पालिका की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष केसी जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें 37 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका द्वारा भूमि विक्रय का निर्णय भी पारित किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 37 करोड 29 लाख रूपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें से 19 करोड़ 21 लाख रूपए कस्बे के विकास कार्यों पर व्यय होंगे। 2 करोड 41 लाख की राशि सफाई एवं स्वच्छता के कार्यों पर व्यय की जाएगी। बैठक में पालिका द्वारा विकास कार्यों को किए जाने के लिए भूमि विकगय किए जाने के प्रस्ताव पर कमलसिंह आसावत ने मांग कि की पालिका को सर्वप्रथम पालिका भूमि पर काबिज अतिक्रमियों को बेदखल कर उक्त भूमि विक्रय की जानी चाहिए। कांग्रेसी पार्षद हस्सान खान, आदिल सलारगाजी, शाकिर खान, नबाब उमर मियां ने भूमि विक्रय का विरोध जताया।बहुमत के आधार पर भूमि विक्रय का निर्णय लिया गया। वार्डों में विकास के मुद्दे पर बिठ्ठलदास गुप्ता व पार्षद हस्सान खान के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। पार्षद रितेश शर्मा ने दोनों को समझाया। उपाध्यक्ष अबरार अहमद सिद्दकी ने भी पार्षद हस्सान खां को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी।

ये रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष अबरार अहमद सिद्दकी, कपिल यादव, रोहित अरोड़ा, रजनी गेरा, मुकेश पांचाल, राजेश वैष्णव, भगवान कोली, राजेश भार्गव, चिरोंजीलाल भार्गव, रमेश तेजस्वी, ममता सोनी, नवीन उपाध्याय, चारू पारिक, राज मोहम्मद, खालिद राणा, संजीदा आसिफ, ममता शर्मा, नवीन उपाध्याय सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

ये मुद्दे उठे, इन मामलों पर लिए प्रस्ताव
ड्डरेणुका नदी मे गिर रहे गंदे नाले का अन्यत्र निकास ड्डरेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल हॉस्पिटल रोड तक सीसी रोड पर डामरीकरण ड्डइंदिरा कॉलोनी में लग रही थोक सब्जीमंडी अन्यत्र स्थापित होगी ड्डनागेश्वर पहाड़ी पर हाईमास्ट लाइट व शौचालय का निर्माण होगा ड्डपहाड़ी क्षेत्र मे बनने वाले दो सामुदायिक भवनों का प्रस्ताव बहुमत नहीं मिलने से निरस्त।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो