scriptAccident : ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के फेर में अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस पलटी | national highway 27, kanpur, ahamdabad, bus, accident, baran | Patrika News

Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के फेर में अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस पलटी

locationबारांPublished: Mar 11, 2022 11:27:38 pm

Submitted by:

mukesh gour

किशनगंज के पास हादसा, 5 गंभीर घायल सहित 14 को आई चोटें

Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के फेर में अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस पलटी

Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के फेर में अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस पलटी

किशनगंज. नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार तड़के अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस गलत साइड में किशनगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के प्रयास में ट्रॉली से टकरा कर पलट गई। हादसे में 5 जनों को गंभीर चोट लगने के साथ ही 14 यात्री घायल हो गए।

बस में सवार यूपी के छोटू ने बताया कि वे होली पर गांव के कुछ साथियों के साथ बस में बैठे थे। शुक्रवार तड़के किशनगंज के समीप ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना नजदीक ही ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यात्रियों का कहना है कि बस में 60 यात्री थे। बस पलटने के बाद चालक फरार हो गया, जबकि घायल परिचालक को बारां भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ गलत साइड में वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने अन्य बस से यात्रियों को रवाना किया।

बस के नीचे दबे पिता-पुत्री के पैर, निकाला
हादसे में पिता-पुत्री के पैर बस के नीचे पैर फंस गए। इन्हें जेसीबी एवं क्रेन की सहायता से बस को ऊंचा कर निकाला गया। बस पलटने की सूचना मिलते ही एसपी कल्याणमल मीणा, डीसीपी मनोज कुमार किशनगंज थाना, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार त्रिलोकचंद गुप्ता राहत कार्य में जुट गए। किशनगंज चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रदीप नामदेव ने चिकित्सा टीम के साथ पहुंचकर घायलों का उपचार किया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7.30 बजे यातायात सुचारू करवाया। घटना की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। जिला अस्पताल में भी पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो