scriptछबड़ा मांगरोल चैयरमेन पद को लेकर बड़ा सवाल , क्या कांग्रेस पंजे में ले सकेगी दोनों पद या निर्दलीयों के सामने पसारेगी हाथ | Nikay cahunav 2019, stahaniye nikay chunav baran, | Patrika News

छबड़ा मांगरोल चैयरमेन पद को लेकर बड़ा सवाल , क्या कांग्रेस पंजे में ले सकेगी दोनों पद या निर्दलीयों के सामने पसारेगी हाथ

locationबारांPublished: Nov 19, 2019 04:39:44 pm

छबड़ा मांगरोल चैयरमेन पद को लेकर बड़ा सवाल , क्या कांग्रेस पंजे में ले सकेगी दोनों पद या निर्दलीयों के सामने पसारेगी हाथ कांग्रेस को बढ़त, लेकिन निर्दलीयों की जरुरत बारां जिले की मांगरोल व छबड़ा नगरपालिकाओं में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन दोनों ही पालिकाओं में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन के बूते दोनों पालिकाओं में बोर्ड बनाने में सफल होती दिख रही है। छबड़ा नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में से15 ५ में कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव जीते है। यहां भाजपा को

mangrolchabda111

mangrolchabda111

छबड़ा मांगरोल चैयरमेन पद को लेकर बड़ा सवाल , क्या कांग्रेस पंजे में ले सकेगी दोनों पद या निर्दलीयों के सामने पसारेगी हाथ
कांग्रेस को बढ़त, लेकिन निर्दलीयों की जरुरत
बारां जिले की मांगरोल व छबड़ा नगरपालिकाओं में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन दोनों ही पालिकाओं में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन के बूते दोनों पालिकाओं में बोर्ड बनाने में सफल होती दिख रही है। छबड़ा नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में से15 ५ में कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव जीते है। यहां भाजपा को महज 8 वार्डों में जीत मिली है। जबकि २ वार्डों में बसपा तो १० वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव जीते हैं। बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस को यहां ३ पार्षदों के समर्थन के जरुरत है। गत चुनाव में इस पालिका में भाजपा का बोर्ड था। जिले की मांगरोल नगरपालिका में कांग्रेस व भाजपा में मुकाबला कड़ा रहा। इस चुनाव में यहां कांग्रेस को १५, भाजपा को १३ तथा ७ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। ऐसे में इस पालिका को बोर्ड बनाने के लिए ३ निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन की दरकार रहेगी। गत चुनाव में इस पालिका में भाजपा का बोर्ड बना था।
बारां जिले से
निकाय-नगरपालिका मांगरोल
कांग्रेस के जीते पार्षद-15
भाजपा के जीते पार्षद- 13
निर्दलीय-एसडीपीआई समेत 7
छबड़ा नगर पालिका के सभी ३५ वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
कांग्रेस के जीते १५ उम्मीदवार
भाजपा के जीते ८ उम्मीदवार
बसपा के जीते २ उम्मीदवार
निर्दलीय जीते १० उम्मीदवार
बारां जिला…
छबड़ा नगर पालिका का चुनाव परिणाम (घोषित)
वार्ड विजयी पार्टी
१ नवीन अग्रवाल कांग्रेस
२ आराधना शर्मा कांग्रेस
३ रोहित अरोड़ा भाजपा
४ मुकेश पांचाल निर्दलीय
५ मोनिका शर्मा भाजपा
६ सत्यनाराण मीणा निर्दलीय
७ चारू पारीक कांग्रेस
८ कैलाश चंद भाजपा
९ कमल आसावत बसपा
१० राजेश वैष्णव निर्दलीय
११ हंस कंवर निर्दलीय
१२ रजनी गेरा भाजपा
१३ राज मोहम्मद कांग्रेस
१४ कपिल यादव भाजपा
१५ सलमान निर्दलीय
१६ ममता सोनी कांग्रेस
१७ महेश कुमार निर्दलीय
१८ नवीन कांग्रेस
१९ हितेश कांग्रेस
२० विपिन शर्मा निर्दलीय
२१ ममता भाजपा
२२ खालिद निर्दलीय
२३ आदिल कांग्रेस
२४ भगवानलाल कांग्रेस
२५ अबरार कांग्रेस
२६ संजीदा निर्दलीय
२७ जरीना बेगम कांग्रेस
२८ निशा कांग्रेस
२९ हस्सान कांग्रेस
३० शाकिर कांग्रेस
३१ बि_ल दास बसपा
३२ चमेली बाई भाजपा
३३ उमर मिया निर्दलीय
३४ सलमा कांग्रेस
३५ मनमोहन भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो