29 वीं रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, पहले दिन बारां का दबदबा
बारां. 29वीं अन्तर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान में शुरू हो गई।

बारां. 29वीं अन्तर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से पुलिस लाइन मैदान में शुरू हो गई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ एसपी सिंह थे। प्रतियोगिता में कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बारां, बूंदी व झालावाड़ जिले (कोटा रेंज) के करीब 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन सुबह से शाम तक रोचक मुकाबले हुए। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 5 किमी रेस पुरूष वर्ग में बारां के अनिल कुमार प्रथम व धनराज द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बारां की रामश्री प्रथम व रानी द्वितीय स्थान पर रही।
इन खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 मीटर पुरूष वर्ग में अटल कुमार तिवारी (कोटा शहर) प्रथम व प्रवीण (कोटा ग्रामीण) द्वितीय व विकास जिला बारां तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर पुरुष वर्ग में विकास बारां प्रथम, इन्द्रजीत कोटा शहर द्वितीय स्थान पर रहे। 30 मीटर महिला वर्ग में सब इंस्पेक्टर सुश्री आशारानी बारां प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक महिला वर्ग में मीरा कोटा शहर प्रथम व सुनीता द्वितीय रही। पुरुष गोला फेंक में रामवीर झालावाड़ प्रथम, विवेक सिंह कोटा शहर द्वितीय स्थान पर रहे।
वेट लिफ्टिंग में बारां भारी
वेट लिफ्टिंग 77 किलोग्राम में राजेन्द्र सिंह बारां प्रथम व रामेश्वर कोटा शहर द्वितीय एवं महेश बून्दी तृृतीय स्थान पर रहे। 56 किलोग्राम में राजेन्द्र सहरिया बारां प्रथम व अरविन्द झालावाड़ द्वितीय स्थान पर रहे। 62 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग में जुगराज सहरिया बारां प्रथम व रामकल्याण बून्दी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य अनवेट कैटेगरी के भी मैच आयोजित किए गए। साथ ही फुटबॉल, वॉलीबाल, हॉकी, हैण्डबॉल के रोचक मैच भी प्रथम सत्र में खेले गए।

अब पाइए अपने शहर ( Baran News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज