scriptपॉपुलर फ्रंट की रैली पुलिस ने रोकी तो कार्यकर्ता भड़के, माहौल गर्माया | Popular Front of India rally stopped in Baran | Patrika News

पॉपुलर फ्रंट की रैली पुलिस ने रोकी तो कार्यकर्ता भड़के, माहौल गर्माया

locationबारांPublished: Feb 17, 2017 05:21:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित कार्यक्रम को शुक्रवार को पुलिस ने रोक दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।

protest
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित कार्यक्रम को शुक्रवार को पुलिस ने रोक दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा कार्यक्रम की स्वीकृति नहीं होने की बात कही जा रही है। 
कार्यकर्ताओं ने बताया कि फ्रंट के स्थापना दिवस पर मेला ग्राउंड से रैली रवाना हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीराम स्टेडियम पहुंची। जहां पुलिस ने रैली को रोक दिया। 

कार्यकर्ता भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर स्टेडियम के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इस पर अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो