scriptपकोड़े तलते युवा, खुदखुशी करते किसान के चित्रों से कांग्रेस ने किया कटाक्ष, बीजेपी को उखाड़ फेंकने का किया दावा | protest of congress against BJP in Baran | Patrika News

पकोड़े तलते युवा, खुदखुशी करते किसान के चित्रों से कांग्रेस ने किया कटाक्ष, बीजेपी को उखाड़ फेंकने का किया दावा

locationबारांPublished: Oct 05, 2018 05:26:01 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

protest of congress against BJP in Baran

protest of congress against BJP in Baran

छबड़ा/ बारां। कांग्रेस ने छबड़ा कस्बे में शुक्रवार को भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जंगी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विशाल मोटरसाइकिल रैली और पैदल मार्च निकाला गया। रैली में युवाओं को पकौड़े तलते तो किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और गधों पर सरकार विरोधी नारों की प्रदर्शनी लगाई। राज्य की भाजपा सरकार पर आम जन विरोधी होने व हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता ने इसे उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है।
कांग्रेस नेता नाथू लाल अग्रवाल की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को रफाल मुददे सहित अन्य समस्याओं पर घेरा। गुगोर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सुबह साढ़े 11 बजे से धरना दिया। दोपहर को यहां से विशाल बाइक रैली व पैदल मार्च शुरू किया गया। रैली में मुख्य रूप से रफाल, भ्रष्टाचार, महंगाई, पेट्रोल डीजल के भारी दाम, किसान आत्म हत्या, बेरोजगारी जैसे मुददे आम जन की निगाह में लाने को सचित्र झांकियां निकालीं। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पर संपन्न हुई। यहां तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इन्होंने किया सम्बोधित
रैली को कांग्रेस नेता निजामुददीन खां, ब्लॉक अध्यक्ष रेवी गेरा, नाथू लाल अग्रवाल, दिग्विजय सिंह गुर्जर, भूपेंद्र सिंह चूड़ावत, मान सिंह धनोरिया, अरविंद प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, नरेन्द्र धीगड़ा, हेमंत शर्मा, खालिद राणा, नवीन अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

यह भी कहा
रैली में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों व युवाओं पर लाठियां भांज रही है। अधिकारी व कर्मचारी तक सरकार में परेशान होकर आंदोलन की राह पर हैं। कोई भी वर्ग इस सरकार में सुखी नहीं है। इन नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहने का हक खो दिया है। आगामी चुनाव में जनता इसे उखाड़ फेंकेगी। रैली के पश्चात तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो