script

राजस्थान गौरव यात्रा: राजे ने कहा, काम का हिसाब देने आई हूं, भाजपा फिर सत्ता में आएगी

locationबारांPublished: Sep 15, 2018 08:28:45 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Vasundhara Raje in Baran
बारां। मेरा इस इलाके से तीन पीढिय़ों का साथ है। मैं अपने इलाके को काम का हिसाब देने आई हूं। भाजपा फिर सत्ता में आएगी और आगामी मार्च माह के बाद राज्य में एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां बिजली नहीं होगी। यह बात यहां शनिवार को राजस्थान गौरव यात्रा लेकर पहुंची मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने छीपाबड़ौद, अटरू और समरानियां में सभाओं में कही।
भगवा रंग की साड़ी पहन सभा स्थलों पर पहुंची और बीमारी के बावजूद आत्मविश्वास से भरी मुख्यमंत्री ने सभाओं में कांग्रेस पर जमकर प्रहार बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बीमारू प्रदेश कहा जाने वाला राजस्थान आज अन्य प्रदेशों के मुकाबले विकास में दूसरे नम्बर पर खड़ा है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल के भाव हमेशा आसमान छूते रहे, हमने आम आदमी और किसानों की समस्या को देखते हुए पेट्रोल-डीजल पर 4 फीसदी वेट कम कर किया। शनिवार को पहली सभा छीपाबडौद में की, इसके बाद अटरू व समरानियां में भी जनसभा को संबोधित किया। समरानिया से मुख्यमंत्री रोड शो करती हुई देर शाम को बारां शहर में पहुंची।
इससे पहले झालावाड़ के झालरापाटन से हैलीकॉप्टर से सीएम सीधे छीपाबडौद के मंडी ग्राउंड स्थल पर पहुंची। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां छबड़ा में कॉलेज और हरनावदा को उप-तहसील बनाने सहित कई स्थानीय योजनाओं को गिनाते हुए खाद्य सुरक्षा योजना, भामाशाह, अन्नपूर्णा, जननी सुरक्षा जैसी उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री ने विधानसभावार पुल-एनीकट निर्माण, जीएसएस निर्माण जैसी छोटी-मोटी घोषणाएं भी की। कतार में बैठने को मारामारीस्टेज पर मुख्यमंत्री वाली कतार में बैठने को सभी नेता लालायित रहे। विधान सभा क्षेत्रों के ज्यादातर नेता उनके पीछे की कतार में बैठे। स्थानीय विधायक को जरूर उनकी कतार में स्थान मिला। सांसद दुष्यंत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी उनके साथ बैठे नजर आए।

पौने दो बजे रवाना हुई झालावाड़ से
इससे पहले मुख्यमंत्री रो ने शुक्रवार रात झालावाड़ में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को वे वहां कार्यकर्ताओं से मिली। गांवड़ी तााब पर पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पौने दो बारां के छीपाबड़ौद के लिए रवाना हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो