scriptताड़का वध व अहिल्या का किया उद्धार | Ramlila stage at Pratap Chowk | Patrika News

ताड़का वध व अहिल्या का किया उद्धार

locationबारांPublished: Oct 13, 2018 01:55:42 pm

Submitted by:

Dilip

प्रताप चौक पर महावीर कला मंडल संस्थान की ओर से आयोजित रामलीला में गुरुवार को राम जन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया।

baran

Ramlila stage at Pratap Chowk

बारां. प्रताप चौक पर महावीर कला मंडल संस्थान की ओर से आयोजित रामलीला में गुरुवार को राम जन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि मंचन के दौरान पृथ्वी पर राक्षसों के उत्पात से दुखी होकर सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में जाते हंै। वहां भगवान विष्णु उन्हें मनुष्य के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के घर जन्म लेकर राक्षसों का वध करने का वचन देते हंै। भगवान विष्णु चार रूपों में राजा दशरथ के घर जन्म लेते हैं। इस अवसर पर दर्शकों व कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर श्रीराम के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाई। आतिशबाजी की। नामकरण संस्कार के बाद गुरू विशिष्ठ के आश्रम में विद्या ग्रहण कर श्रीराम, लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ वन में जाते हंै, जहां यजमान की रक्षा के लिए हुए संग्राम में ताडका, मारीच सहित सैकड़ों राक्षसों का संहार करते हंै। इस दौरान श्रीराम की चरण रज से अहिल्या का उद्धार होता है।
नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान
छीपाबडौद. भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का एक निश्चित स्थान होता है। दो परिवारों को आपस मे जोड़ कर रखने वाली नारी आज के युग में हर क्षैत्र में पुरूषो के बराबर कार्य कर रही है। भाजपा संगठन में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह विचार शुक्रवार को कस्बे में बस स्टेण्ड स्थित अतिथि गृह में विजयाराजे सिंधियां की सौ वीं जयंती पर वय्क्त किए गए। मण्डल भाजपा द्वारा आयोजित किए गए महिला सम्मेलन में भाजपा के जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण केरवालिया व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल नागर तथा कृषि उपज मण्डी सदस्य तमन्ना मीणा ने कार्यक्रम को सम्बोधिन किया। सम्मेलन में कस्बे एंव ग्रामीण महिलाओं के साथ भाजपा नेता शिवनारायण, नामदेव, सत्यप्रकाश मालव, अंकुर गुप्ता, रोशन मालव, राजेश सेन आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो