बारां

पांच लड़कों ने अलग-अलग दिन किया बलात्कार तो गर्भवती हो गई नाबालिग

बारां. जिले के अटरू उपखण्ड मुख्यालय पर डेढ माह पहले 14 वर्षीय दलित नाबालिग के साथ पांच युवकों द्वारा अलग-अलग दिन बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पांचों आरोपियों के भी नाबालिग होने की आशंका है। पुलिस अब तक इस संबंध में पुष्टि नहीं कर पाई है। इधर थाने में दी रिपोर्ट में पीडि़ता की मां ने किशोरी के गर्भवती होने की आशंका जताई है।

बारांDec 05, 2019 / 03:38 pm

Shivbhan Sharan Singh

rapewithminorgirlinaatru

बारां. जिले के अटरू उपखण्ड मुख्यालय पर डेढ माह पहले 14 वर्षीय दलित नाबालिग के साथ पांच युवकों द्वारा अलग-अलग दिन बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पांचों आरोपियों के भी नाबालिग होने की आशंका है। पुलिस अब तक इस संबंध में पुष्टि नहीं कर पाई है। इधर थाने में दी रिपोर्ट में पीडि़ता की मां ने किशोरी के गर्भवती होने की आशंका जताई है।
पुलिस वृतनिरीक्षक लक्ष्मीचन्द वर्मा ने बताया कि कस्बे के ही रहने वाले पांच लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पांचों लड़के भी पीडि़ता के कथनानुसार नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में पीडि़ता से बलात्कार किया। इससे संभवतया पीडि़ता गर्भवती हो गई। पीडि़ता के मासिक धर्म नहीं आने पर उसने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया। पुलिस ने पोक्सों एक्ट व धारा तीन में मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग से बलात्कार के आरोपी लड़कों में से दो लड़के उसके ही मौहल्ले के बताए जा रहे हैं। जो आपस में काका-बाबा के भाई हैं। तीन अन्य लड़के अन्य मौहल्लों के हैं। रिपोर्ट के अनुसार लड़कों ने कभी एक साथ मिलकर बलात्कार नहीं किया। किशोरी के साथ सभी ने अलग- अलग दिनों में अलग-अलग बलात्कार किया। किशोरी कई वर्ष पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी।
पुलिस पीड़िता का आज मेडिकल करवाएगी।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.