8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर गूंजे, माता के जयकारे

जिले में अन्ता क्षेत्र के सोरसन माताजी मंदिर, शाहाबाद की नगरकोट माताजी मंदिर समेत देवी के अन्य मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Ghanshyam Dadhich

•

Updated: 7 Oct 2021, 9:27 PM IST

घर-घर गूंजे, माता के जयकारे

घर-घर गूंजे, माता के जयकारे

बारां. जिले में बुधवार को नवरात्र स्थापना पर्व पर खासी श्रद्धा व उल्लास रहा। मंदिरों पर विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। कई मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ शुरू हो गए। दुर्गा माता के मंदिरों को खास तौर पर सजाया गया। लोगों ने कोरोना संक्रमण का दौर होने से घरों में घट स्थापना की। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू हो गए, जो लगातार आठ दिन तक चलेंगे। इस वर्ष एक तिथि के क्षय से आठ दिन के ही नवरात्र होंगे।
जिले में अन्ता क्षेत्र के सोरसन माताजी मंदिर, शाहाबाद की नगरकोट माताजी मंदिर समेत देवी के अन्य मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा के साथ दर्शन लाभ प्राप्त किया। शहर के सिद्धपीठ बरडिय़ा बालाजी धाम, ताड़के बालाजी, बड़ वाले बालाजी, सदर बाजार बालाजी मंदिर के अलावा अस्पताल रोड स्थित कंकाली माता मंदिर, नगरपालिका कॉलोनी स्थित चौथमाता मंदिर पर शुभ मुहूर्त में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गए।
इन सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, कई लोगों ने घरों में घट स्थापना कर नवरात्र अनुष्ठान शुरू किए। मांगरोल रोड स्थित बडां के बालाजी मंदिर पर खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। बाजारों में रही चहल-पहलसुबह से पूजा सामग्री व फूल मालाएं खरीदने के लिए खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे दोपहर तक बाजारों में खासी चहल-पहल रही। शहर के प्रताप चौक क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालु उत्साह से सरोबार नजर आए। मिष्ठान भंडारों पर मिठाइयों तथा पानी के नारियलों की जमकर बिक्री हुई।