scriptभैड़ बकरियों की मानिन्द भरे थे, तेज रफ्तार जीप पलटी तो पुरूष तो कूद भागे लेकिन महिलाएं ऐसी फंसी कि… | The faster jeep turned up men jumped but ladies | Patrika News

भैड़ बकरियों की मानिन्द भरे थे, तेज रफ्तार जीप पलटी तो पुरूष तो कूद भागे लेकिन महिलाएं ऐसी फंसी कि…

locationबारांPublished: Jan 14, 2018 02:58:42 pm

कस्बे से अकलेरा की ओर जा रही ओवरलोड एक जीप नारेड़ा गांव के निकट पलट जाने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए

भैड़ बकरियों की मानिन्द भरे थे, तेज रफ्तार जीप पलटी तो पुरूष तो कूद भागे लेकिन महिलाएं ऐसी फंसी कि...

jeep accident

हरनावदाशाहजी. कस्बे से अकलेरा की ओर जा रही यात्रियों से ओवरलोड भरी एक जीप नारेड़ा गांव के निकट पलट जाने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अचानक टायर फटने से जीप असंतुलित होकर पलट गई। घायलों में ज्यादातर महिलाएं हंै, जबकि पुरूष यात्री जीप में से कूद गए थे। जीप में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री सवार बताए गए। जानकारी के अनुसार जीप हरनावदाशाहजी से अकलेरा के लिए रवाना हुई थी।
करीब सात किलोमीटर दूर नारेड़ा के निकट जीप का टायर फटने से असंतुलित होकर रोड से नीचे उतरकर पलट गई। जीप में बाहर की तरफ लटके व अंदर बैठे पुरूष कूद पड़े जबकि अंदर बैठी महिलाएं चपेट में आ गई। इस दौरान रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को जीप से बाहर निकाला। बाद में एम्बुलेंस से अकलेरा व हरनावदाशाहजी चिकित्सालयों में भेजा। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार वहां पर एक बालिका व एक महिला आई थी जिनके सिर में गंभीर चोटें होने पर रैेफर कर दिया। जबकि ज्यादातर घायलों का इलाज अकलेरा चिकित्सालय में चल रहा है।
Read more : बारां में भी है काला हांड़ी इलाका….यहां अब भी कोई बीमार हो जाए तो सड़क नहीं नदी के रास्ते लाना पड़ता है मरीज को

कस्बे में ओवरलोड चल रहे अवैध वाहनों की भरमार है। जीप व मिनीडोर सवारियां ठसाठस भरने के बाद ऊपर छत पर बैठाकर चलती हंै लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है। शनिवार को भी चालक जीप में डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियां भरकर ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी मनीष गुप्ता ने बताया कि वह भी अकलेरा जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा था और इसी जीप में बैठने वाला था लेकिन जगह नहीं होने पर चालक ने लटकने को कहा तो उसने जीप में लटकने से मना कर दिया और बाद में किसी के साथ बाइक से रवाना हुआ। नारेड़ा के निकट जीप पलटी नजर आई। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से घायलों को निकालकर इलाज के लिए भिजवाया।
Read more : बेनूर हो रहे प्राकृतिक स्थल, माफिया का जोर, प्रशासन कमजोर

बाइक से गिरकर युवक घायल
राजपुर. राजपुर-मुण्डियर मार्ग के बीच शनिवार शाम एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। उसे परिजन व ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए केलवाड़ा चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी अनुसार राजपुर कस्बा निवासी सुनील राठौर (२०) शाम को अपने रिश्तेदार को लेने मुण्डियर जा रहा था। जंगल के बीच मार्ग में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजन व 108 एम्बुलेंस को सूचित कर घायल युवक को उपचार के लिए पहुंचाया।
Read more : कागजी घोड़े तो दौड़े लेकिन धरातल पर वैसा काम नही
आरोपित गिरफ्तार
हरनावदाशाहजी. छीपाबड़ौद पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रतनसिंह भाटी ने बताया कि गत 6 जनवरी को गोरधनपुरा निवासी एक नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया था कि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र रेगर ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो