बारां

टोडरमल जयन्ती पर निकाली शोभायात्रा

बारां. पोरवाल समाज के आराध्य राजा टोडरमल की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष शम्भूदयाल गुप्ता व मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समाज के लोग सुबह नौ बजे पोरवाल नोहरे में एकत्र हुए।

बारांMar 18, 2019 / 02:43 pm

Mahesh

बारां. पोरवाल समाज के आराध्य राजा टोडरमल की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई।

बारां. पोरवाल समाज के आराध्य राजा टोडरमल की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष शम्भूदयाल गुप्ता व मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समाज के लोग सुबह नौ बजे पोरवाल नोहरे में एकत्र हुए। उसके बाद टोडरमल की आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। सबसे आगे बैंड व आधा दर्जन घुड़सवार झंड़े लेकर चल रहे थे। उनके पीछे ड्रेस कोड में पोरवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व समाज के लोग थे। महिलाएं पिंक साड़ी में मंगलगीत गाते व भजनों पर नृत्य करते चल रही थी। जुलूस श्रीजी के पीछे पोरवाल नोहरे से रवाना हुआ, जो चौमुखा सर्राफा बाजार, सदर बाजार, धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक से सब्जी मंडी रोड से होता हुआ वापस नोहरे में पहुंचा। शोभा यात्रा का रास्ते में पोरवाल समाज के भामाशाहों शम्भूदयाल गुप्ता, नेमीचंद जैन, अतुल गुप्ता, पवन, अरुण, भानू, भरत तुलसां, शम्भूदयाल गुप्ता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष, ज्योति प्रकाश, पोरवाल समाज के उपाध्यक्ष भरत पोरवाल व सहमंत्री कपिल पोरवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में जिले की मांगरोल, छबड़ा, किशनगंज, बोहत सहित अन्य जगहों के पोरवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। मांगरोल की पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिता पोरवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

संबंधित विषय:

Home / Baran / टोडरमल जयन्ती पर निकाली शोभायात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.