scriptUtility…पहले तो अधिकारी आखों पर पट्टी बंाधे रहे,जब दबाव बना तो चल पड़े कनेक्शन काटने,कैसे कर रहे हैं पांच करोड़ की वसूली जानिए.. | Utility electricity thieves five karode pending in customers | Patrika News

Utility…पहले तो अधिकारी आखों पर पट्टी बंाधे रहे,जब दबाव बना तो चल पड़े कनेक्शन काटने,कैसे कर रहे हैं पांच करोड़ की वसूली जानिए..

locationबारांPublished: Jan 14, 2018 05:45:33 pm

लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अलग से नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है

Utility...पहले तो अधिकारी आखों पर पट्टी बंाधे रहे,जब दबाव बना तो चल पड़े कनेक्शन काटने,कैसे कर रहे हैं पांच करोड़ की वसूली जानिए..

electricity

बारां. विद्युत वितरण निगम की ओर से नव वर्ष के शुरुआत से ही बकाया वसूली के लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अलग से नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। बारां शहर, बारां ग्रामीण व अन्ता एईएन कार्यालय क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए कोटा से एक लेखाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह यहां के अधिकारियों के साथ अधिक राशि के बकायादार सरकारी व गैर सरकारी उपभोक्ताओं से सीधे सम्पर्क कर रहे हंै। शहर में चालू वित्तीय वर्ष में (गत अप्रेल से अब तक) करीब 5 करोड़ 40 लाख की राशि बकाया हो गई है। इसके अलावा गत वर्षों की बकाया राशि अलग है। यहां हाल ही में चार सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटे गए हैं।
Read more : चोर हथियार लेकर सिर पर खड़ा हो गया,वह देखता रहा और वह ले उड़े माल,खतरनाक चोरों की दास्तान….
चार दफ्तरों की बिजली गुल
चार दिन पहलेे विद्युत निगम अधिकारियों ने वीजीलेंस कार्रवाई करते हुए चारमूर्ति चौराहा के समीप पंचायत समिति परिसर में स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) कार्यालय व सहायक अभियंता (अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पीछे स्थित) के कनेक्शन काट दिए गए। इन चारों सरकारी कार्यालयों पर करीब साढ़े पांच लाख की राशि बकाया है।
Read more : Exclusive …सैंकड़ों बीघा वनभूमि भू-माफियाओं के कब्जे में,अब भूखण्ड बेचने का सिलसिला
इनको थमाए नोटिस
शहर में करीब दो दर्जन विभिन्न विभागीय कार्यालयों समेत तीन हजार बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस जारी होने के बाद अधिकांश उपभोक्ताओं की ओर से राशि जमा करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब निगम की ओर से कनेक्शन काटने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को भी शहर के सुसावन बस्ती व तेलफैक्ट्री क्षेत्र में दंडोतिया की बाड़ी तेजाजी का चबूतरा क्षेत्र में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। सात जगह चोरी पकड़ी गई। वहीं कुछ ने टीम देखकर तार समेट लिए।
& वसूली के लिए कोटा से नियुक्त नोडल अधिकारी के साथ नोटिस देने के बाद बकायादारों सम्पर्क किया जा रहा है, कुछ विभागों ने बजट मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की है। शत-प्रतिशत वसूली के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
एमके छंदक, अधिशासी अभियंता, जविविनि
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो