scriptदशहरा मैदान में बनेगा निजी बस स्टैंड! | Wait for administration's acceptance | Patrika News
बारां

दशहरा मैदान में बनेगा निजी बस स्टैंड!

निजी व लोक परिवहन बसों का संचालन जल्द ही दशहरा मैदान से हो सकता है। निजी बस स्टैंड बनाने के लिए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों जगह चिन्हित कर ली है। योजना भी बना ली है, लेकिन उससे पहले निजी बस मालिकों व रोडवेज के अधिकारियों की जिला व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक होगी। लेगी। इसमें ही अन्तिम निर्णय लिया जाएगा।

बारांNov 17, 2018 / 12:55 pm

Dilip

baran

Wait for administration’s acceptance

बारां. निजी व लोक परिवहन बसों का संचालन जल्द ही दशहरा मैदान से हो सकता है। निजी बस स्टैंड बनाने के लिए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों जगह चिन्हित कर ली है। योजना भी बना ली है, लेकिन उससे पहले निजी बस मालिकों व रोडवेज के अधिकारियों की जिला व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक होगी। लेगी। इसमें ही अन्तिम निर्णय लिया जाएगा।
जिले में करीब 30 लोक परिवहन बसों को परमिट दिए हुए हंै। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर संचालित होने वाली निजी बसें अलग से हैं। उक्त बसोंं का स्थाई बस स्टैंड या स्टॉप निर्धारित नहीं है। ऐसे में उक्त बसें वर्तमान में चारमूर्ति चौराहे से खजूूरपुरा तिराहे तक कई जगहों पर खड़ी होती हैं। इससे रोडवेज के कर्मचारियों में नाराजगी है। रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार रोडवेज बस स्टैंड से निजी व लोक परिवहन बसें 2 से 5 किमी दूर खड़ी होनी चाहिए, लेकिन उक्त बसें रोडवेज बस स्टैंड के काफी नजदीक खड़ी होती है। इससे रोडवेज का यात्री भार प्रतिदिन 15 से 20 प्रतिशत घट रहा है।
कई बार हुए हैं झगड़े
इसको लेकर कई बार रोडवेज व लोक परिवहन के कर्मचारियों के बीच में झगड़ा भी हुए हैं। दोनों पक्षों ने जिला कलक्टर व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायतें भी की थीे। इसके बाद निजी व लोक परिवहन बसों का अस्थाई बस स्टॉप दीनदयाल पार्क निर्धारित हुआ। यहां से ही बसों का संचालन होगा लेकिन एक या दो दिन बसें दीनदयाल पार्क से संचालित हुई। थोड़े दिन बार पुन: व्यवस्थाएं बिगड़ गई। पुन: बसें चारमूर्ति चौराहे व खजूरपुरा तिराहे के नजदीक से संचालित होने लगी। निजी बसों के मालिकों का कहना है कि दीनदयाल पार्क पर बसों में सवारियां नहीं बैठती हैं।
चुनाव के बाद लेेंगे अंतिम निर्णय
एएसपी विजय स्वर्णकार, टीआई आशारानी बारहठ सहित अन्य ने कोटा रोड व दशहरा मैदान वाली जमीन का कुछ दिनों पहले निरीक्षण किया था। दोनों जगहों पर जमीन देखने के बाद दशहरा मैदान मैदान की जमीन को बस स्टैंड बनाने के लिए चिन्हित किया गया। यहां पर बसों की आवाजाही कैसे होगी। इसकी योजना भी तैयार कर ली गई है, लेकिन अन्तिम निर्णय विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेगा।
निजी बस स्टैंड बनाने के लिए दशहरा मैदान वाली जमीन को चिन्हित किया है। चुनाव के बाद निजी बस मालिकों व रोडवेज के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद ही बस स्टैंड बनाने के लिए अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।
आशारानी बारहठ, यातायात प्रभारी, बारां
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो