scriptपराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगा मुकदमा, भेजे जाएंगे जेल | A case will be filed against farmers who burn stubble in the fields | Patrika News

पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगा मुकदमा, भेजे जाएंगे जेल

locationबरेलीPublished: Oct 22, 2019 05:41:01 pm

Submitted by:

jitendra verma

कमिश्नर ने पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों से बात कर यह निर्देश दिए।

पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगा मुकदमा, भेजे जाएंगे जेल

पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगा मुकदमा, भेजे जाएंगे जेल

बरेली। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। बरेली मंडल के कमिश्नर रणबीर प्रसाद ने पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मंडल में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बरेली मंडल में पीलीभीत में पराली जलाने के मामले सबसे अधिक सामने आए हैं। एनजीटी की गाइडलाइंस के अनुसार ऐसे किसानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। जो पराली जलाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। कमिश्नर ने पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों से बात कर यह निर्देश दिए।
ये भी दिए निर्देश

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने स्कूली बच्चों को सर्दियां शुरु होने से पहले ही स्वेटर का वितरण सुनिश्चित करने के सम्बंध में मीटिंग के दौरान ही महानिदेशक शिक्षा से फोन पर बात की और एडी बेसिक समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वेटर का वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बदायूं में 13 विकास कार्यों के शुरु नहीं किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बरेली के श्मशान घाट समेत कई अन्य लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर उन्होंने सभी कार्यों की समय सीमा तय करते हुए नियमित रूप से इसकी समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जाना चाहिए जिसमें वित्तीय स्वीकृति की समस्या आए। इसके लिए अधिकारी अपने स्तर से समय पर अपने विभागाध्यक्ष से पत्राचार करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो