scriptAaj Ka Rashifal 15 November 2018 : आज बृहस्पति के आशीर्वाद से आय में होगी वृद्धि, नौकरी में होगा प्रमोशन, झगड़ों से मिलेगी मुक्ति | aaj ka rashifal 15 november dainik horoscope aquarius Leo zodiac sign | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 15 November 2018 : आज बृहस्पति के आशीर्वाद से आय में होगी वृद्धि, नौकरी में होगा प्रमोशन, झगड़ों से मिलेगी मुक्ति

locationबरेलीPublished: Nov 15, 2018 12:09:31 pm

आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2018, Today Daily Horoscope, देवोत्थान एकादशी से पहले बृहस्पति के आशीर्वाद से आय में होगी वृद्धि, नौकरी में होगा प्रमोशन, झगड़ों से मिलेगी मुक्ति, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

diwali 2018

diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

बरेली। गुरुवार को गुरु देव बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। कई राशियों के लिए आज का दिन लाभप्रद है। झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलने का दिन है तो आमदनी भी दोगुनी होने जा रही है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और भविष्यवक्ता पंडित कपिल चतुर्वेदी बता रहे हैं कैसा रहेगा राशियों के लिए आज का दिन
rashifal news, horoscope news, Agra news, Latest news, Agra news in hindi,agra ki news, today <a  href=
Rashifal l news” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/10/2018_4image_14_41_112228000aaj-ka-rashifal-ll_3689089_835x547-m_1_3710414-m.jpg”>मेष (एरीज)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर-परिवार की चिंता में व्यतीत होगा। अकारण ही भय, तनाव व चिंता रहेंगे। अपनी बात ठीक ढंग से लोगों को समझा नहीं पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अपने पक्ष में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
वृष (Tarus)
इस राशि के जातकों को चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। छोटे बच्चों पर निगाह रखें। विवाद से क्लेश होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
मिथुन (Gemini)
इस राशि के जातकों को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer)
इस राशि के जातकों को संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम न लें।
सिंह (Leo)
आज के दिन इस राशि के जातकों के विद्याथी वर्ग में सफलता हासिल होगी साथ ही कला रचना के क्षेत्र में रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। ईष्ट मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लोगों की बातों में न आकर स्वयं निर्णय लें।
कन्या (Virgo)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खराब गुजरेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, बनते काम बिगड़ सकते हैं। बड़े निर्णय सोच-समझकर करें। कुसंगति से हानि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक अशांति रह सकती है। जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
तुला (Libra)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन इस राशि के जातकों को कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। बेचैनी रहेगी। पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मित्र व संबंधियों के साथ अच्‍छा समय गुजरेगा। आय बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। चिंता में कमी रहेगी।
धनु (Sagittarius)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। झंझटों में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक मतभेद कम होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मकर (Capricon)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
कुंभ (Tarus)
आज का दिन एक नया जोश और उमंग वाला है। इस राशि के जातकों को डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि तथा मान-सम्मान सहज ही मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। थकान महसूस होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
मीन (Pisces)
आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता बनी हुई है। कार्य में ध्यान दें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लापरवाही न करें। उत्साह बना रहेगा। विवेक से कार्य की बाधा दूर होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो