Aaj ka rashifal 24 November : सौभाग्य योग में आज मिथुन, कन्या और धनु वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल
Aaj ka rashifal 24 November जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला सामान्य सा रहेगा, तीन ग्रह चंद्र,बुद्ध और मंगल आपके वैवाहिक जीवन साथी वाले भाव में हैं, जीवन साथी के साथ हल्की नोकझोंक संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अच्छे दिन के लिए बातों को मुस्कुरा कर टाल दें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, स्वास्थ्य नरम रहेगा, आज रोग और ऋण भाव में तीन ग्रह हैं, बदलते मौसम के कारण शरीर में रोग हो सकता है, परिश्रम में कमी आएगी , आलस्य से बढ़ेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज धन की व्यवस्था मित्रों के प्रयास से संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, अच्छे व्यापार के लिए प्रयास करें, शिक्षा ज्ञान अर्जन की व्यवस्था सामान्य शुभ रहेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, व्यापारिक और घरेलू चिंताओं से मन परेशान रह सकता है, व्यापार में वृद्धि होगी, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति आज व्यापार वृद्धि के कारण प्रसन्न रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, छोटे भाई-बहनों और नौकरों का सहयोग मिलेगा, झगड़ों की स्थिति को टाल दें।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के लिए समय उत्तम है प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, सफेद वस्तुओं की बिक्री करने वाले लाभ में रहेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के आज व्यापारिक गतिविधियों के लिए मन में उत्तम विचार आ सकते हैं, सरकारी व्यक्तियों अथवा उच्च अधिकारियों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी हो सकती है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, खर्चे की अधिकता और लाभ कम रहेगा, रोग बढ़ सकता है, दवा इत्यादि पर धन खर्च होगा, झगड़े फसाद से बचें, किसान और व्यापारी लाभ में रहेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को मित्रों के सहयोग से लाभ होगा, यदि पूर्व में कोई कर्ज लिया है तो कर्ज निपटाने की कोई व्यवस्था आज बन सकती है, गुड़ व्यापारी और मेडिकल व्यापारी को आज व्यापार में वृद्धि से लाभ होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, अच्छे कार्यों से यश मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नवीन व्यापारिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं, पिता पक्ष से लाभ मिलेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज धर्म कर्म और पूजा पाठ से लाभ होगा, पूर्व में किए गए सत्कर्म आज फलित होंगे, रोग पर नियंत्रण रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है, अधिक खर्चे को लेकर चिंता हो सकती है, यात्रा और तनाव संभव है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
अब पाइए अपने शहर ( Bareilly News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज