script03 May 2019 Friday Horoscope : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन मिथुन, कुम्भ, मीन वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 03 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

03 May 2019 Friday Horoscope : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन मिथुन, कुम्भ, मीन वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

आज 03 मई 2019 शुक्रवार के दिन बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन, मीन और कुम्भ राशि के जातको की खुलेगी किस्मत, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 03, 2019 / 05:21 pm

jitendra verma

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहेगा। धन खर्च होगा और रोग परेशान कर सकता है। किसी से धन भी लेना पड़ सकता है। प्रसिद्धि बढ़ेगी। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण रोग परेशान करेंगे और परिश्रम अधिक करना होगा।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों के लिए आज शाम को धन हानि के योग है। मित्रों पर धन खर्च होगा। तनाव रहेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण धन की हानि होगी और प्रियजनों से दूरी बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्य बनेंगे। धन लाभ के भी योग है। प्राप्त धन चला जाएगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण बुद्धि से धन लाभ होगा और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी कार्य बनेंगे। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार सामान्य रहेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ेगा और मन परेशान रहेगा। शाम के बाद भाग्य साथ देगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य से धन लाभ होगा।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को आज तनाव हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। धन हानि के भी योग है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य और व्यापार में हानि हो सकती है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातक का आज का दिन मिला जुला रहेगा। रोग परेशान कर सकता है। फालतू खर्च बढ़ेगा। शाम को भाग्य साथ देगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpion) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातक की शिक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य साथ नहीं देगा। हानि हो सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण लाभ में कमी आएगी और रोग में धन खर्च होगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और लाभ के भी योग है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण सरकारी कार्य बनेंगे और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातक को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान और मित्रों से तनाव मिल सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण माता जी को कष्ट हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की संभावना है। वाणी में तेज रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। छोटे भाई बहन के लिए दिन शुभ है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण धन प्राप्ति के योग है।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग है। शाम के बाद धन प्राप्ति का प्रयास करें। बुद्ध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / 03 May 2019 Friday Horoscope : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन मिथुन, कुम्भ, मीन वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो