scriptआज का राशिफल 05 अप्रैल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच वृष और कुम्भ वालों को आज होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 05 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 05 अप्रैल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच वृष और कुम्भ वालों को आज होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 04, 2019 05:56:15 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों को आज थोड़ा तनाव रहेगा। भाग दौड़ करनी पड़ेगी। धन की परेशनी रहेगी लेकिन थोड़े ही प्रयास से व्यवस्था हो सकती है। प्राप्त धन उधार में खर्च होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा सुर संतान के लिए दिन शुभ है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों की बाधाए जल्द दूर होंगी। भाग्य की प्रबलता से सरकारी कार्य बनेंगे। पिता से लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों की आज धर्म कर्म में रूचि रहेगी। रोग आज परेशान कर सकते है। पूर्व में किए गए पुण्य कार्य का आज फल मिलेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। आर्थिक तंगी रहेगी। धन हानि का भी योग है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। त्वचा रोग से कष्ट मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ नहीं देगा। मित्रों का भी सहयोग नहीं मिलेगा। खर्चा बढ़ेगा। रोग और शत्रु पीड़ा दे सकते है। कोर्ट कचहरी के कार्य निपटाने का दिन है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों का आज व्यापार मंदा रहेगा। पिता से विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। अमावस्या के कारण भाग्य कम साथ देगा। व्यापार में भी मनमाफिक फायदा नहीं होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। बहुत अधिक मेहनत के बाद धन प्राप्ति सम्भव है। छोटे भाई के लिए आज लाभ का दिन है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। बुद्धि विवेक से मुनाफा होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों के शरीर में दर्द बना रहेगा। मन पीड़ित रहेगा।


प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो