script07 जून 2019 शुक्रवार का राशिफल : गणेश जी की कृपा से आज वृष और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 07 June daily horoscope in hindi | Patrika News

07 जून 2019 शुक्रवार का राशिफल : गणेश जी की कृपा से आज वृष और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 07, 2019 12:14:48 pm

Submitted by:

jitendra verma

Friday Horoscope, Taurus Horoscope, Virgo Horoscope, 07 जून 2019 शुक्रवार को भगवान गणेश की कृपा से कन्या और वृष राशि के लिए बन रहा लाभ का योग, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ


इस राशि के जातकों का आज का दिन भरपूर सुख सुविधाओं युक्त रहेगा। जनसम्पर्क के कार्यों से लाभ होगा। प्रसिद्धि भी बढ़ेगी और सरकारी लाभ भी सम्भव है।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। परिश्रम में चूक न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। शराब पीने वालों को हानि हो सकती है।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि वाले जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है। तनाव के बावजूद धन प्राप्ति हो सकती है। वाणी का प्रभाव दूसरो पर पड़ेगा। बुरी संगत से दूर रहें।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि वाले जातकों का आज दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेखक और कवियों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों के लिए आज खर्चे का दिन है। जेब खाली रहेगी। मन परेशान रहेगा। यात्रा भी सम्भव है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। तरल पदार्थ बेचने वालों को विशेष लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सरकारी कर्मचारी आज लाभ में रहेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी कार्य बनेंगे। पिता पक्ष से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में सृजित पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि रहेगी।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज यात्रा और भागदौड़ करनी होगी। खर्च बढ़ेगा। मन ठीक नहीं रहेगा। मन में अप्रसन्नता का भाव रहेगा।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक लाभ सम्भव है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि के जातक का आज छठा चन्द्रमा है। सर्दी गर्मी का रोग हो सकता है। रोग और शत्रु से कष्ट हो सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वाले जातकों को आज संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के योग हैं।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो