scriptआज का राशिफल 10 मई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 10 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 10 मई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 09, 2019 10:42:02 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातक का आज का पूरा दिन आनंदमय बीतेगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। माता जी से लाभ प्राप्त होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहन और नौकरों से लाभ मिलेगा। लाभ की संभावना है। ऐसा लगेगा कि लाभ कम हुआ है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक के लिए आज कार्य में बाधा रहेगी। धन लाभ प्रचुर मात्रा में हो सकता है। वाणी आज प्रभावी रहेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है। भविष्य के लाभ के लिए आज योजना बना सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। मूड ठीक नहीं रहेगा। विदेश से लाभ हो सकता है। जो धन आएगा वो संतान पर खर्च होगा। आज हानि के योग हैं।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। छोटे भाई का सहयोग मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातक को आज सरकारी कार्य से लाभ होगा। अफसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी वाले आज प्रसन्न रहेंगे। पिता से लाभ होगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक का आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ करें। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा योग हैं। चन्द्रमा मृत्यु भाव में है। जल से दूरी बना कर रखें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक का आज सुबह 9 बजे के बाद समय ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों की आज विवाह की बात चल सकती है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक को आज रोग परेशान कर सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। जेब खाली रहेगी और यात्रा के भी योग हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। संतान को भी लाभ के योग हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो