scriptआज का राशिफल 14 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपना राशिफल | aaj ka rashifal Friday 14 June daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 14 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपना राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 13, 2019 06:37:14 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 14 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपना राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज कठिन परिश्रम करते हुए धन प्राप्ति का योग है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।शिक्षा परीक्षा का समय भी उत्तम है।आपकी राशि से बृहस्पति आठवीं हैं इसलिए धन की तंगी बनी रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों का आज छठा चंद्रमा है कर्ज लेने से बचें, फालतू खर्चे ना करें, शत्रु के प्रति सावधानी रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी राशि पर शनि की ढैया चल रही है शराब सेवन से बचें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का आज चंद्रमा पांचवा है शिक्षा के लिए शुभ संतान के लिए शुभ। व्यर्थ खर्च ना करें, आज खर्च अधिक हो सकता है, शौक मौज पर खर्च करने से बचने का प्रयास करें। आपकी राशि में ही राहु चल रहा है इसलिए कुसंगति से निरंतर बचते रहे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार को समर्पित रहेगा। धन की भी प्राप्ति संभव है। आपकी राशि से राहु बारहवें भाव में है अतः आपको झगड़े झंझट से दूर रहना चाहिए।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का आज दिन आलस्य भरा हो सकता है। जबकि आज परिश्रम से ही आपको धन की प्राप्ति होगी। बृहस्पति आप की चौथी है जो आपको खर्च अधिक कराएगी अतः खर्चे पर नियंत्रण रखें।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का बहुत अच्छा योग है। कम परिश्रम से ही अधिक धन की प्राप्ति संभव है। वर्तमान में आपका भाग्य प्रबल है। अच्छे समय का लाभ उठाएं।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके संकेत ठीक नहीं है। खान-पान के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप व्यापार की योजनाएं अच्छी बना सकते हैं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का चंद्रमा आज खर्च वाले भाग में है। खर्च अधिक रहेगा,भाग्य साथ नहीं देगा। पूर्व में संचित पुण्य आज खर्च हो सकते हैं। आज धार्मिक यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी से दूरी बनाएं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है समय का लाभ उठाएं। आज भाग्य साथ देगा। आपकी राशि पर बृहस्पति खराब है अतः गुरु ग्रह का पूजन निरंतर करते रहें वरना कर्ज खत्म नहीं होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज सरकारी काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें पांच ग्रह आपको रोग और कष्ट दे सकते हैं। संतान के लिए किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लिए आज धर्म कर्म और भाग्य उदय का दिन है।आज दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें तो सारा दिन अच्छा रहेगा।अचानक धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपका चंद्रमा मृत्यु वाले भाव है अतः रोग वृद्धि हो सकती है। खर्च अधिक और व्यर्थ का तनाव हो सकता है।शिक्षा परीक्षा के लिए दिन अच्छा नहीं है. संतान को कष्ट संभव है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो