वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो इस राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति सम्भव है। अनैतिक तरह से धन न कमाए नहीं तो नुकसान हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से प्रसिद्धि और सुख में बढ़ोत्तरी होगी।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुरी संगत से दूर रहें। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण छोटे भाई-बहनों को लाभ होगा।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो इस राशि के जातकों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ करनी होगी। कोर्ट कचहरी भी जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य प्रबल होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे इस राशि के जातकों को आज अचानक लाभ होगा। लोन भी मिल सकता है। यात्रा के भी योग है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य उलझन के बाद पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति लाभ में रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। काम देरी से बनेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण लाभ में कमी आएगी और कर्ज मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। वाहन चलाते समय सावधान रहे। चोट लगने का खतरा है। सूर्य का राशि परिवर्तन करना व्यापार और शिक्षा के लिए शुभ है।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे इस राशि के जातकों का आज जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। शरीर में दर्द की शिकायत बनी रहेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ देगा और सुख में बढोत्तरी होगी।
मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। आलस्य बना रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण मेहनत अधिक करनी होगी।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा इस राशि के जातक बुरी संगत वालों से दूर रहें। आज लाभ के योग है। शिक्षा के लिए समय शुभ नहीं है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण वाणी में तेजी रहेगी।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची इस राशि के जातकों का आज माता जी से विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सुख में कमी रहेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण मन प्रसन्न नहीं रहेगा। बुखार आ सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505