scriptआज का राशिफल 17 मई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 17 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 17 मई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 16, 2019 06:28:35 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों का दिन आज बहुत अच्छा नहीं है। शरीर आलस्य से भरा रहेगा। शरीर में दर्द और रोग की अधिकता से परेशानी रहेगी। खर्चा अधिक रहेगा और जेब खाली सी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा के लिए उपयोगी है। काम बनेंगे परंतु थोड़ी उलझन और देर से बनेंगे। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा। मित्र सहयोग करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुश मिजाजी के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। शौक मौज पर धन खर्च होगा। आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी लेकिन दिन में एक बार थोड़ी सी टेंशन भी मिलेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम दिखाने का है। परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत यदि मंदिर जाने से करेंगे तो देवी जी की कृपा से रुके हुए कार्य बन सकते हैं। छोटे भाई बहनों का भी आपको सहयोग मिलने की पूरी संभावना है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन धन के लिए अच्छा रहेगा थोड़े से परिश्रम के उपरांत धन की उपलब्धता हो जाएगी। आज आपकी वाणी का भरपूर प्रभाव दूसरे व्यक्ति पर पड़ेगा। कुल मिला कर दिन अच्छा है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सरकारी कामों के लिए आज दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों का इस समय मुख्य ग्रह मंगल मृत्यु भाव में है राहु के साथ इसलिए शरीर में तकलीफ रहेगी। आज आपका खर्चे का दिन है। बीमारी में पैसा लग सकता है। मन परेशान रहेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप का लाभ का दिन है। दौड़ भाग करके लाभ हो सकता है। यदि आप कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना चाहते हैं तो आज प्रयास करें सफलता मिल सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज सरकारी काम निपटाने का दिन है।अफसर अनुकूल रहेंगे। व्यापारी लोगों के व्यापार में वृद्धि होगी, नए ऑर्डर मिलेंगे। देवी जी की पूजा पाठ से आप का मनोबल बढ़ेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों का आज भाग्योदय का दिन है।आपको पिछले कर्मों का आज लाभ मिलेगा। पूरे माह में जो भी पुण्य एकत्रित किए होंगे आज उस ऊर्जा से आप लाभान्वित होंगे और आपके काम आसानी से बन जाएंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका चंद्रमा मृत्यु वाले भाग में है इसलिए संतान आपकी बात नहीं मानेगी और मित्र आपके अनुकूल नहीं चलेंगे। स्वयं का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। खर्च अधिक होगा और जेब खाली सी रहेगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो