scriptआज का राशिफल 22 मार्च : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, सिंह,वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 22 March daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 22 मार्च : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, सिंह,वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 21, 2019 11:06:33 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। शत्रु और रोग परेशान कर सकते है। खर्चा बढ़ेगा और कर्ज भी लेना पड़ सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य है। परिश्रम करने से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। सरकारी कार्य के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम के हिसाब से लाभ नहीं होगा। छोटे भाई बहन के लिए लाभ का दिन है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। यात्रा और भागदौड़ के बाद धन प्राप्ति होगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शरीर में दर्द की शिकायत बनी रहेगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के मित्र आज धन खर्च करा सकते है। संतान पर धन खर्च होगा। जेब खाली रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। संतान और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य बनेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा।आज धन लाभ के योग है । पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक को आज यात्रा में तनाव हो सकता है। धन की हानि सम्भव है। हाथ तंग रहेगा। चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो