बरेली

आज का राशिफल 28 जून: ग्रहों की बदलती चाल आज मेष और मीन राशि वालों को कराएगी लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 27, 2019 / 06:29 pm

jitendra verma

आज का राशिफल 28 जून: ग्रहों की बदलती चाल आज मेष और मीन राशि वालों को कराएगी लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। धन की व्यवस्था भी बनी रहेगी। वाणी की सौम्यता लाभकारी रहेगी। दूध दही व्यापारी आज लाभ में रहेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों का आज शौक मौज में धन का खर्चा होगा। जेब खाली होती जाएगी। तनाव भी मिलेगा। धन हानि के योग हैं।कर्जे वालों से परेशानी होगी।


मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों को आज अच्छा धन लाभ होगा। मन गलत तरीके से धन कमाने को हो सकता है ,परंतु बचने का प्रयास करें। अपने भोजन में से कुछ हिस्सा चिड़ियों को खिलाने से तनाव कम होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा नहीं है।सरकारी नौकरों को कुछ पीड़ा हो सकती है।सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार का प्रदर्शन भी खराब रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य में कमी महसूस होगी। भाग्य साथ नहीं देगा। पूजा पाठ से कुछ सुधार अवश्य हो सकता है।यदि मंदिर जाएंगे तो सरकारी काम बन सकेंगे। आज आपको पुराने कर्मों का फल मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज दिन बेहद तनाव भरा हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। तनाव के साथ-साथ लाभ भी होगा यहां आपके पूर्व कर्म आपका साथ दे सकते हैं। पूर्वजों को याद करें सफलता मिलेगी। प्रत्येक कार्य में सावधानी रखें। चंद्रमा आज मृत्यु वाले भाव में है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज व्यापार को लेकर चिंता बनी रहेगी। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो अफसरों से आपका मन पीड़ित रह सकता है। यदि आपने कोई सरकारी काम करने के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा है तो उसमें देरी होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य पर खर्चा हो सकता है। दिन अच्छा नहीं रहेगा। तनाव रहेगा। भाग्य मन मुताबिक साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य भी पूरी तरह ठीक नहीं रहेगा। आवारा किस्म के संगी साथियों से बचें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातक आज मित्रों के भरोसे ना रहे हैं मित्र आप का साथ नहीं दे पाएंगे।आप स्वयं प्रयास करें कठिन श्रम से आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। संतान और मित्रों द्वारा कष्ट मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातक आज पब्लिक में जाते समय बहुत सावधानी रखे। जरा सी भी असावधानी बदनामी का कारण बन सकती है। आपका शत्रु आपको कोई मौका नहीं देगा। मन पर नियंत्रण रखें ।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम में कमी हानिकारक रहेगी। भाई सहयोग नहीं करेंगे। कठिन परिश्रम से आपके सुख में वृद्धि होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज लाभ में रहेंगे। मित्रों और संतान का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा परीक्षा के लिए भी समय शुभ है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.