scriptआज का राशिफल 4 जनवरी : तुला,वृश्चिक,मकर और कुम्भ राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Friday 4 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 4 जनवरी : तुला,वृश्चिक,मकर और कुम्भ राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

locationबरेलीPublished: Jan 03, 2019 03:33:32 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय तनाव भरा रह सकता है। दोपहर बाद धर्म-कर्म से लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से आज लाभ होगा।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। दोपहर बाद तनाव हो सकता है और अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय परेशानी भरा हो सकता है। दोपहर बाद समय समान्य रहेगा।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव भी हो सकता है।
सिंह : इस राशि के जातकों को दोपहर तक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद समय ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। दोपहर तक की गई मेहनत का फल मिलेगा।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज धन लाभ की संभावना है। अगर कही से धन आना है तो दोपहर तक प्रयास करें इसके बाद धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज दिमाग का प्रयोग करने पर धन का लाभ हो सकता है। दोपहर बाद लाभ जरूर होगा।

धनु: इस राशि वाले जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। दोपहर तक तनाव और कर्ज परेशान कर सकते हैं। दोपहर बाद कुछ राहत मिलेगी।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय अच्छा है। दोपहर तक धन लाभ की संभावना है। दोपहर बाद खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। तनाव भी परेशान कर सकता है।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोपहर बाद धन लाभ सम्भव है।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए भाग्य उदय का समय है। पूर्व में किए गए अच्छे कर्मों का आज फल मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो