बरेली

12 अप्रैल 2019 शुक्रवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज वृष और सिंह वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

12 अप्रैल 2019 दिन शुक्रवार को ग्रहो की चाल और राशि परिवर्तन से वृष और सिंह राशि के लिए बन रहा है धनलाभ का योग, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीApr 12, 2019 / 11:50 am

jitendra verma

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
इस राशि के जातकों को आज धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। सुबह 10 बजे तक अड़चनें और रुकावटें आएंगी। 10 बजे के बाद दिन सामान्य रहेगा।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। गलत रास्ते पर न जाए। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के जातक आज बुरी संगत वालों से दूर रहें। मन भटक सकता है। नियंत्रण में रखें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों के लिए आज व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। तनाव और मन में पीड़ा रहेगी। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। खर्च बढ़ेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों के लिए आज अनैतिक लाभ की सम्भावना है। जुए-सट्टे से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के लिए समय शुभ है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी। सरकारी कार्य नहीं बनेगा। धैर्य बनाए रखें। पिता से सहयोग लें।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

संतान के भाग्य से और मित्रों के सहयोग से आज आपका दिन शुभ होगा। पूर्व में किए गए कर्मों का पुण्य मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की बात सुने।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातकों के लिए आज थोड़ी उलझन रहेगी। देनदारी परेशान कर सकती है। अचानक काम फंस जाएगा। रुकावटें और अड़चन आएंगी। मन पीड़ित रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि के जातकों को आज मित्रों और बच्चों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। संतान कहना नहीं मानेगी। व्यापार में अचानक लाभ होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
इस राशि के जातक का आज सुबह 10 बजे के बाद मन प्रसन्न रहेगा। माता जी कृपा बनी रहेगी। कुछ तनाव भी हो सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.