script04 मार्च 2019 सोमवार को आज का राशिफल : शिवरात्रि पर बन रहे हैं विशेष योग, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत | aaj ka rashifal Monday 04 March daily horoscope in hindi | Patrika News

04 मार्च 2019 सोमवार को आज का राशिफल : शिवरात्रि पर बन रहे हैं विशेष योग, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

locationबरेलीPublished: Mar 04, 2019 11:36:17 am

Submitted by:

jitendra verma

04 मार्च 2019 सोमवार को महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर आज का दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य देर से बनेंगे। पिता पक्ष से लाभ होगा। कमीशन का काम करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम है।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। धन की कमी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क (Cancer)
इस राशि के जातक को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सर्दी के रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को आज छिपे हुए रोग कष्ट देंगे। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से रूपये भी उधार लेने पड़ सकते हैं।
कन्या (Virgo)

शिक्षा के लिए इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अचानक धन लाभ के योग है।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। पेट में पीड़ा हो सकती है।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रसिद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों को आज लाभ के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग है। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। जमा धन में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा और मन धर्म कर्म में लगेगा। अचानक धन लाभ के योग है।
कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों को आज धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा। रोग के प्रति सावधान रहें।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों के लिए आज अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। लोहा, लकड़ी,पत्थर और कपड़ा व्यापारी आज लाभ में रहेंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो