बरेली

भगवान शिव की कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ राशि को होगा धन का लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

सोमावर को इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा

बरेलीDec 09, 2018 / 09:52 pm

jitendra verma

भगवान शिव की कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ राशि को होगा धन का लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष : आज आप पर भगवान शिव की कृपा है। आज आपका भाग्य उदय होगा। धर्म कर्म से लाभ मिलेगा। व्यापार की नई योजनाएं बनेंगी।
वृष : आज यात्रा का योग बन रहा है। भागदौड़ से लाभ मिलेगा। कुछ तनाव भी हो सकता है।

मिथुन: आज आपका दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क: आज के दिन आपको तनाव रहेगा। रोग से परेशानी रहेगी।

सिंह: आज के दिन आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या: आज के दिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है और कारोबार को लेकर भी चिंता हो सकती है।
तुला: आज के दिन आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। परिश्रम के हिसाब से लाभ काम मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए अति उत्तम हैं। आज आपको धन का लाभ हो सकता है।
धनु: आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है लेकिन जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: आज आपको धन की कमी का एहसास होगा और आपसे कोई चूक भी हो सकती है।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आय के साधन बढ़ेंगे। लाभ भी मिल सकता है। शाम को खर्च बढ़ेगा।

मीन: आज आपका दिन शुभ है और नौकरी एवं व्यापार में आपको अच्छा सन्देश मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / भगवान शिव की कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ राशि को होगा धन का लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.