scriptaaj ka rashifal 15 जुलाई : भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों के लिए बन रहा है धन लाभ का योग,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Monday 15 July daily horoscope in hindi | Patrika News

aaj ka rashifal 15 जुलाई : भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों के लिए बन रहा है धन लाभ का योग,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 15, 2019 06:56:29 am

Submitted by:

jitendra verma

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज कका दिन धर्म मे वृद्धि करने वाला है। आज आप धर्म से नवीन ऊर्जा का संचय कर सकते हैं। भाग्य के कारण कई कार्यों में आज देरी की संभावनाएं नजर आती हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा व्यापारिक सौदा ना करें धन हानि के योग हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातक आज बुरी संगत से दूर रहें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के मायाजाल में ना फंसे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य हानि हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। कोई पुरानी बीमारी आज आपको पीड़ा दे सकती है। छिपे हुए शत्रु आज आपके मन को विचलित कर सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातक आज मित्रों के चयन में सावधानी बरतें। मित्रों के मोह जाल में ना फंसे। किसी भी प्रकार के लालच में न फंसे। व्यापारियों को सामान्य लाभ रहेगा। विद्यार्थियों के काम में आज देरी होगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


कन्या राशि के जातकों को आज सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप के चतुर्थ भाव में चंद्रमा केतु और शनि के साथ है, आप किसी षड्यंत्र के शिकार भी बन सकते हैं। दोहरे चरित्र वाले की चाल पर निगाह रखें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। धूर्त किस्म के लोगों से दूरी बनाएं। भाग्य अड़चन पैदा करेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य और पूर्व में सृजित पुण्य के कारण धन लाभ की संभावना है। फंसा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों को आज शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। यदि आप ने पूर्व में कर्जा लिया है तो कर्ज वाला आज दबाव बना सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


मकर राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक यात्रा का योग है। आपको कुछ धन लाभ होगा तथा प्राप्त धन तत्काल ही खर्च हो जाएगा।धन की कमी रहेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है। आज आपको धार्मिक ऊर्जा प्राप्त हो सकती है। धर्म लाभ स्वास्थ्य लाभ परंतु बुद्धि धन में ही लगी रहेगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


मीन राशि के जातकों को आज व्यापारिक कार्यों में देरी से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य हेतु समय ठीक है। शिक्षा संबंधी कार्यों में देरी होने की संभावनाएं हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो