scriptआज का राशिफल 17 जून: भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Monday 17 June daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 17 जून: भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 16, 2019 06:34:08 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों का समय आज दोपहर तक बहुत अच्छा नहीं है। विभिन्न प्रकार के कष्ट और परेशानियां सामने आ सकते हैं। दोपहर बाद कुछ ऐसा होगा जिसमें आपको लगेगा समय ठीक हो गया।भाग्य साथ देने लगेगा परंतु फिर भी देरी बनी रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों का समय दोपहर तक ठीक है। मन प्रसन्न रहेगा।धन की व्यवस्था के लिए दौड़ भाग करनी पड़ेगी। दोपहर बाद का समय भागदौड़ और परेशानियों वाला रहेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य में अड़चन आएगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शरीर में दर्द आलस्य और स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन की परेशानी बनी रहेगी। दोपहर बाद का समय कुछ अच्छा है परंतु कुसंगति से बचने का यथासंभव प्रयास करें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की संभावना है। शिक्षा परीक्षा में भी सुविधा रहेगी। बुजुर्गों से सहायता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर बाद का समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, शरीर में दर्द रहेगा और आलस्य घेर लेगा। व्यर्थ का तनाव होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लिए समय मिलाजुला है। सुबह से दोपहर तक का समय नोकझोंक बाला परंतु व्यापार में लाभ रहेगा। दोपहर के बाद ग्रह दशा की चाल बदलने से समय ठीक हो जाएगा परंतु आपको अनैतिक लाभ लेने से बचना चाहिए।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का समय परिश्रम भरा रहेगा बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी।अपने ही पैसे के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे। दोपहर बाद का समय उलझन भरा है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर तक का समय धन लाभ वाला रहेगा। दोपहर बाद का समय विशेष मेहनत और भाग दौड़ वाला रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज समय सामान्य शुभ है ।दोपहर तक का समय भाग्य वर्धक दोपहर बाद धन लाभ की स्थिति बनेगी। रुका हुआ रुपया भी मिलने की संभावनाएं है। आज कठोर वचन ना बोले।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर तक का समय तनावपूर्ण,अपमानजनक और कष्टकारी हो सकता है। दोपहर बाद का समय अच्छा रहेगा। काम देर से बनेंगे।शरीर में दर्द भी होगा।तनाव बना रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर का समय लाभकारी है। दोपहर बाद व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कोर्ट कचहरी तक जाना पड़ सकता है परंतु लाभ में रहेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलमय है। दोपहर तक के काम देरी से बनेंगे परंतु भाग्य के प्रबल होने के कारण दोपहर बाद धन लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। सरकारी काम बन सकते हैं परंतु देरी के साथ।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों का आज समय शुभ और मंगलमय है। धर्म कर्म और पुण्य से लाभ होगा। सरकारी काम बन सकते हैं। अफसर का साथ मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो