script

20 मई 2019 सोमवार का राशिफल : भोलेनाथ की कृपा से आज तुला और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 20, 2019 12:37:40 pm

Submitted by:

jitendra verma

Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Dainik Rashifal, जानिए 20 मई 2019 सोमवार को किन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 20 मई : भोलेनाथ की कृपा से आज तुला और मकर वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों को आज धन के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्राप्त धन कर्ज चुकाने या बीमारी में खर्च होगा। तनाव बना रहेगा।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।विवाह योग्य जातकों की आज विवाह की बात चल सकती है। बुद्धि विवेक के प्रयोग से धन प्राप्ति सम्भव है।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि वाले जातकों को आज भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट,कचहरी और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आज विवाद से बचें। धन हानि के भी योग हैं।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातक गलत तरह से धन कमाने से बचें। मित्र आपको गलत तरह से धन अर्जित करने के लिए कहेंगे उनसे दूर रहें।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों का आज चौथा चन्द्रमा है। आज के दिन तनाव होगा। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को आज लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य साथ देगा। प्राप्त धन दवा लाने या कर्ज चुकाने में खर्च होगा।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्यों से धन प्राप्ति के योग हैं। अच्छी वाणी के प्रभाव से आज लाभ होगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के विवाह योग्य जातकों की आज विवाह की बात चल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस राशि के जातक आज तनाव लेने से बचें। झगड़ा न करें। आज कर्ज वापस करना पड़ेगा। तनाव हो सकता है। जेब खाली रहेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग हैं। शिक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यापारी वर्ग को पुरानी जगह से आर्डर मिलेंगे। नौकरी वालों को कुछ परेशानी हो सकती है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। घर में समय व्यतीत होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज भाग्य के सहारे धन प्राप्ति सम्भव है। धर्म कर्म में मन लगेगा। दिन की शुरुआत मंदिर जाकर करें।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो