script21 जनवरी 2019 आज का राशिफल : भगवान शिव की कृपा से आज इन राशियों को होगा लाभ, कर्क और धनु राशि के जातक रहें सावधान | aaj ka rashifal Monday 21 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

21 जनवरी 2019 आज का राशिफल : भगवान शिव की कृपा से आज इन राशियों को होगा लाभ, कर्क और धनु राशि के जातक रहें सावधान

locationबरेलीPublished: Jan 21, 2019 10:50:58 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

21 January 2019 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope, Rashifal, 21 जनवरी 2019 आज का राशिफल, आज सोमवार को भगवान शिव के आशीर्वाद से कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का राशिफल

मेष (Aries) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ का तनाव रहेगा। खर्च बढ़ेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष (Taurus) : इस राशि के जातकों को आज के दिन परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। अनचाही यात्रा भी सम्भव है।
मिथुन (Gemini): इस राशि के जातकों को आज वो धन मिलेगा जो नैतिक नहीं होगा। कमीशन के काम में लाभ होगा।

कर्क (Cancer) : इस राशि के जातकों के लिए शुभ समय नहीं है। चन्द्रमा लग्न में राहु के साथ है। व्यर्थ की उलझन और तनाव रहेगा।
सिंह (Leo) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन दौड़ भाग वाला है। खर्चे बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी तक जाना पड़ सकता है। किसी भी विवाद से बचें।

कन्या (Virgo) : इस राशि के जातकों को आज अचानक लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्ट और कमीशन के काम में लाभ सम्भव है।
तुला (Libra) : इस राशि के जातकों को आज के दिन ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कार्य में देरी होगी।

वृश्चिक (Scorpius) : इस राशि के जातक मंदिर जरूर जाएं जिससे कि खराब ऊर्जा नष्ट होगी अन्यथा कार्यों में रुकावट आएगी।
धनु (Sagittarius) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। चन्द्रमा मृत्यु भाव में राहु के साथ है। जिससे दिन कष्टकारी होगा और व्यर्थ का तनाव रहेगा।

मकर (Capricornus): इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की चिंता सताएगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च भी बढ़ने की सम्भावना है।
कुंभ (Aquarius) : इस राशि वाले जातकों की आज आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है जिससे धन खर्च होगा।

मीन (Pisces) : इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। गलत संगत से बचें। पिता पक्ष की तरफ से भी लाभ सम्भव है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो