script25 March 2019 Monday Horoscope : शिव जी की कृपा से वृष,कर्क, कन्या वालों को होगा लाभ,मेष वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Monday 25 March daily horoscope in hindi | Patrika News

25 March 2019 Monday Horoscope : शिव जी की कृपा से वृष,कर्क, कन्या वालों को होगा लाभ,मेष वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 25, 2019 12:22:43 pm

Submitted by:

jitendra verma

25 March 2019 Monday Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Somwar Ka Rashifal, 25 मार्च 2019 सोमवार को भगवान शिव की कृपा वृष, कर्क और कन्या राशि जमकर बरसेगी, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे और आज का राशिफल ।

rashifal

आज का राशिफल 25 मार्च : शिव जी की कृपा से वृष,कर्क, कन्या वालों को होगा लाभ,मेष वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न नहीं रहेगा। खर्च पूरे करने को लेकर तनाव रहेगा। हाथ तंग रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातक आज गुस्से पर काबू रखें। मन परेशान रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के जातकों को आज कर्ज लेना पड़ सकता है। आज बीमारी या कोर्ट कचहरी में धन खर्च हो सकता है। कष्ट रहेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस राशि के जातकों को आज मित्रों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों को आज व्यापार और घर को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में पूंजी लगानी पड़ सकती है। खर्चा बढ़ेगा और माता जी पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को आज अधिक परिश्रम करना होगा। परिश्रम के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। छोटे भाई बहन लाभ में रहेंगे।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से लाभ होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस राशि के जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। गुस्सा अधिक आएगा। बुद्धि के प्रयोग से लाभ सम्भव है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस राशि के जातकों को आज मानसिक कष्ट रहेगा। कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं। हाथ तंग रहेगा और कर्जा बढ़ सकता है।

मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। गुस्से पर काबू करें। न्याय प्रिय बात करेंगे तो लाभ में रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि के जातक के आज घरेलू सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए शुभ कार्यों का फल मिलेगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो