scriptआज का राशिफल 31 दिसंबर: जानिए कैसा जाएगा साल का अंतिम दिन और कैसा होगा आने वाला साल | aaj ka rashifal Monday 31 december dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 31 दिसंबर: जानिए कैसा जाएगा साल का अंतिम दिन और कैसा होगा आने वाला साल

locationबरेलीPublished: Dec 30, 2018 06:41:16 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 31 दिसंबर: जानिए कैसा जाएगा साल का अंतिम दिन और कैसा होगा आने वाला साल

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आने वाले साल में खर्च बढ़ेगा।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती वाला है। आज के दिन ख़र्च बढ़ेगा। आने वाले साल में व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले वर्ष में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आने वाले वर्ष में कर्ज और रोग परेशान कर सकते हैं। होली के बाद बुद्धि भ्रमित रहेगी।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आने वाले साल में होली के बाद तनाव घटेगा और अगले साल आमदनी बढ़ेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज परिश्रम का उचित फल मिलेगा। 2019 में वाहन योग है लेकिन कर्ज से वाहन लेना होगा। मकान में धन लगेगा।
कन्या: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग भी है। आने वाले समय में नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

तुला: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज मन प्रसन्न रहेगा और समय दोस्तों संग व्यतीत होगा। आने वाले साल में होली बाद व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज मौज मस्ती का दिन है और मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। आने वाले साल में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। होली बाद दुर्घटना की संभावना है इस लिए वाहन संभाल कर चलाएं।
धनु: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आने वाले साल में कर्ज बढ़ेगा। अगले साल कर्ज से वाहन खरीदने के योग है।
मकर: इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्य पूरे होंगे। आने वाले साल में धन लाभ का श्रेष्ठ योग है और खर्च भी बढ़ेगा ।शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

कुंभ: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज समय धर्म-कर्म और पूजा पाठ में व्यतीत होगा। आने वाले साल में सरकारी लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है।
मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।आने वाले साल में बच्चों को लाभ होगा। होली बाद माता जी को कष्ट होने की सम्भावना है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो