scriptआज का राशिफल 04 मई : शनैश्चरी अमावस्या पर आज इन चार राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 04 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 04 मई : शनैश्चरी अमावस्या पर आज इन चार राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 03, 2019 06:46:12 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी, सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी। बुद्धि विवेक से धन लाभ सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकता है। किसी को धन देना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन आज मदद नहीं करेंगे। बुखार आ सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं। मित्रों के सहयोग से व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। जो धन आएगा वो कर्ज चुकाने या दवा आदि में खर्च होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों के सरकारी कार्य आज बनेंगे। अधिकारी वर्ग से फायदा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के प्रयास होंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए कार्यों के अनुसार फल मिलेगा। सरकारी कार्य बनेंगे और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों को आज भाग दौड़ करनी पड़ेगी। धार्मिक यात्रा के भी योग है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। व्यापार में लाभ नहीं होगा और नौकरी में भी असंतुष्टि रहेगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक का आज का दिन मिला जुला रहेगा।जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक को आज रोग,कर्ज और शत्रु से कष्ट मिल सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दान जरूर करें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की दवा लानी पड़ सकती है। व्यापार में बढ़ोत्तरी सम्भव है। अभी कर्ज बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातक को आज कुछ तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। समय घरेलू कार्य में बीतेगा। कोर्ट कचहरी में आज विजय प्राप्त होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातकों को आज परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। काम को लेकर तनाव रहेगा। दिन सामान्य है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम से धन प्राप्ति सम्भव है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। सरकारी कार्यों में देरी होगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो