scriptआज का राशिफल 06 अप्रैल : हिन्दू नवर्ष के पहले दिन खुल रही है इन राशि वालों की किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 06 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 06 अप्रैल : हिन्दू नवर्ष के पहले दिन खुल रही है इन राशि वालों की किस्मत,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 05, 2019 06:35:57 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 06 अप्रैल : हिन्दू नवर्ष के पहले दिन खुल रही है इन राशि वालों की किस्मत,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज दो जगहों से लाभ की संभावना है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। तनाव हो सकता है। फालतू खर्च होगा। पिता और व्यापार को लेकर कष्ट हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग है। भाग्य भी साथ देगा। प्राप्त धन जल्द चला जाएगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। पिता और सरकारी व्यक्ति से लाभ सम्भव है। चिकित्स्क आज लाभ में रहेंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों को आज भाग्य की वजह से व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। तनाव होगा और व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से विवाद न करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु से सतर्क रहें। कर्ज लेने के लिए दिन शुभ है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों का व्यापार सामन्य रहेगा। समय परिवार के साथ गुजरेगा। बच्चों में धन खर्च होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों को आज लाभ को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। मित्रों और बच्चों के सहयोग से स्थितियां ठीक होंगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातकों के लिए आज पराक्रम और परिश्रम का दिन है। पूजा पाठ से लाभ होगा। छोटे भाई बहन आज लाभ में रहेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है लेकिन इसके लिए परिश्रम करना होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो