scriptआज का राशिफल 06 जुलाई : शनि देव की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 06 July daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 06 जुलाई : शनि देव की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 05, 2019 08:18:31 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज प्रणय संबंधों में दूरी सम्भव है। शिक्षा संबंधी कार्य देरी से बनेंगे। संबंधों में थोड़ी कड़वाहट बढ़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। हल्के तनाव के बाद धन के लिए किए गए प्रयासों में देरी होगी। अर्थात धन जल्दी नहीं मिलेगा। प्रसिद्धि में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। व्यापार में मंदि रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों का मन आज कई कारणों से व्यथित रहेगा। समझ में नहीं आएगा कि मन परेशान क्यों है। शरीर में आलस बढ़ेगा और परिश्रम में कमी रहेगी। धन के लिए किए गए प्रयासों में देरी होगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है परंतु प्रयास अधूरे रहने के कारण आज आपको धन की प्राप्ति नहीं होगी। धन फंस सकता है इसलिए प्रयास अधिक करें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के आज मन में प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि बल से आज आप लाभ में रहेंगे। आपकी राशि का स्वामी सूर्य है वर्तमान में राहु के साथ है इसलिए स्वास्थ्य में कमी रहेगी और मन में भ्रम भी हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज नौकरी संबंधी परेशानियां रहेंगी। व्यापारी वर्ग को परेशानी हो सकती हैं। आपका दिन कोर्ट कचहरी में भी लग सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातक आज लाभ की स्थिति में रहेंगे। अपने प्रयास बढ़ा दें क्योंकि पूर्व कर्म आज आपको बाधा उत्पन्न करेंगे लाभ होते होते रह जाएगा। शिक्षा की स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक परिस्थितियां संतोषपूर्ण नहीं रहेंगी इसलिए अपने प्रयासों को बढ़ा दें। कमीशन के कार्य करने वाले आज लाभ में रहेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातक आज पूर्व में किए गए अच्छे कर्मों से लाभान्वित होंगे। आज पुण्य कर्म उदय होंगेम जीवनसाथी के सहयोग से उलझने दूर होंगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों का चंद्रमा आज मृत्यु भाव में है। मन को पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। आज आपका खर्चा बढ़ जाएगा। आमदनी कम होगी वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों का आज दिन सामान्य शुभ रहेगा। अकारण ही मित्रों से दूरी बन सकती है। व्यापारी सामान्य लाभ में रहेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातक आज रोग से परेशान हो सकते हैं। धन की कमी रहेगी। शत्रुओं से भी मन को पीड़ा मिलेगी। प्रसिद्धि में कमी आएगी। 11 अगस्त के बाद जब बृहस्पति ग्रह मार्गी होगा तब अच्छे दिन की उम्मीद करें।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो