script9 मार्च 2019 शनिवार का राशिफल : शनिदेव की कृपा से आज इन राशि वालों की खुल रही किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 09 March daily horoscope in hindi | Patrika News

9 मार्च 2019 शनिवार का राशिफल : शनिदेव की कृपा से आज इन राशि वालों की खुल रही किस्मत,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 09, 2019 01:14:50 pm

Submitted by:

jitendra verma

9 March 2019 Shanivar Ka Rashifal, Sataurday Daily Horoscope, Saturday Rashifal, 9 मार्च 2019 शनिवार को शनिदेव की कृपा से मिथुन, कर्क और कुंभ राशिवालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 09 मार्च : शनिदेव की कृपा से आज इन राशि वालों की खुल रही किस्मत,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज तनाव का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सुख में कमी आएगी।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। गलत तरह से धन कमाने से बचें। दिन शिक्षा के लिए शुभ है।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार और नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता। सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी। घर गृहस्थी के लिए दिन शुभ है।

कर्क (Cancer)
इस राशि के जातक की आज धर्म कर्म में रूचि रहेगी। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा-परीक्षा के लिए दिन शुभ है। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। भाग्य साथ देगा।
सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का आज जमा धन खर्च होगा। व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों को आज मन प्रसन्न रहेगा।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। पिता से कुछ विवाद हो सकता है। नौकरी और व्यापार में उलझन रहेगी।
तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दवाओं पर धन खर्च होगा। भाग्य साथ नहीं देगा। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों को आज बुद्धि का लाभ मिलेगा। मित्रों से देरी से लाभ होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। दिन मिला जुला रहेगा।
धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों के आज घर में तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी के लिए दिन शुभ है। फालतू खर्च बढ़ेगा।

मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। धन लाभ के योग है। भाग्य साथ देगा। छोटे भाई बहनों से विवाद करने से बचे।
कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। वाणी पर नियंत्रण रखे। नौकरी के लिए दिन अच्छा है। पिता पक्ष से लाभ होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्य के कारण कार्य बनेंगे। शरीर थोड़ा अस्वस्थ्य रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो