scriptआज का राशिफल 11 मई : शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश,मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 11 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 11 मई : शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश,मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 10, 2019 05:52:23 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 11 मई : शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश,मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातक के सुख में बढ़ोत्तरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। माता जी की कृपा और सहयोग मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से धन लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। यदि शराब का सेवन करेंगे तो व्यापार में हानि होगी। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और कमजोरी आएगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक की अच्छी भाषा शैली से लाभ की स्थिति बनेगी। धन लाभ के योग हैं। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण शिक्षा में लाभ होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। केवल शनि संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण सुख में बढ़ोत्तरी होगी और धन लाभ होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। यात्रा में कष्ट रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण पूजा पाठ में रूचि रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों को आज सार्वजनिक कार्यों से लाभ होगा। किराना और लोहा व्यापारी लाभ में रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण जमा पूँजी खर्च होगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक को आज सरकारी कार्य से लाभ होगा। अफसर का सहयोग मिलेगा।पिता से लाभ होगा। परिश्रम अधिक करना होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण मन प्रसन्न रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक की आज धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा भी सम्भव है।पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण खर्च बढ़ेगा और जीवनसाथी को रोग परेशान कर सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज 8वां चन्द्रमा है मृत्यु भाव में। आज कष्ट मिलेगा। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण लाभ में बढ़ोत्तरी होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक को आज जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शरीर में जल की अधिकता से सुस्ती छाई रहेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और नौकरी के लिए शुभ है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक का समय रोग कारक है। शरीर में जल की कमी हो सकती है । शरीर में पानी की कमी न होने दें। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ देगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सहायता करेगी। व्यापार में लाभ होगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण धन की कमी रहेगी और भाषा नरम रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो