scriptआज का राशिफल 19 जनवरी : वृष और कुम्भ राशि वालों पर रहेगी आज शनि देव की कृपा, वृश्चिक और मकर वाले रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 19 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 19 जनवरी : वृष और कुम्भ राशि वालों पर रहेगी आज शनि देव की कृपा, वृश्चिक और मकर वाले रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Jan 18, 2019 06:18:10 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : इस राशि के जातकों को आज के दिन पराक्रम दिखाने का अवसर है। आज यात्रा करनी पड़ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्क्त हो सकती है।

वृष : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज के दिन धन आने के प्रबल योग है। विलासिता में धन खर्च होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। पठन पाठन के लिए समय ठीक है।

कर्क: इस राशि के जातकों का आज धन की कमी के कारण मन परेशान रहेगा। खर्च बढ़ेगा और शरीर में दर्द रहने की संभावना है।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। नौकरी वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज शुभ दिन है।
तुला: इस राशि के जातको को आज पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से आज धन का लाभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का समय ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु : इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर: इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही यात्रा भी हो सकती है। व्यर्थ का खर्च होगा। मन परेशान रहेगा।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा और संतान के लिए समय अच्छा है।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ वाला है। समय घरेलू और सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो