scriptआज का राशिफल 20 अप्रैल : आज इन चार राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 20 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 20 अप्रैल : आज इन चार राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 19, 2019 07:04:59 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 20 अप्रैल : आज इन चार राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो हानि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकता है। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शराब के सेवन से बचें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान और शिक्षा के लिए दिन शुभ है। सरकारी कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा और व्यापार में सुधार होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातक को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। भाग दौड़ और परिश्रम अधिक करना होगा।अधिक परिश्रम के बाद भी लाभ नहीं होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातक शनि की ढैया से परेशान रहेंगे। शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। आज धन लाभ के योग है। शराब न पिएँ।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों को आज मन प्रसन्न रहेगा। खुशहाली में दिन गुजरेगा। खान पान पर ध्यान रखें। शुगर के रोगी सावधान रहें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों को आज हानि की संभावना है। तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। दिन उतार चढ़ाव वाला होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग है। आज प्रसिद्धि बढ़ेगी। माता पक्ष से लाभ के योग है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। मेहनत करने से कार्य बनेंगे। छोटे भाई बहन और नौकर का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। देवी जी का पाठ करें शुभ रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव हो सकता है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। धन की कमी रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो