scriptaaj ka rashifal 20 जुलाई : शनिदेव की कृपा से आज मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 20 July daily horoscope in hindi | Patrika News

aaj ka rashifal 20 जुलाई : शनिदेव की कृपा से आज मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 19, 2019 07:56:05 pm

Submitted by:

jitendra verma

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

aaj ka rashifal 20 जुलाई : शनिदेव की कृपा से आज मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है।आपको धर्म संबंधी लाभ होगा।धार्मिक क्रियाकलापों से पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। सुख में वृद्धि और अच्छे कर्म करने पर प्रसिद्धि प्राप्त होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि वाले जातकों को आज अपने व्यापार और नौकरी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शनि की ढैया आप पर चल रही है, शनि मृत्यु भाव में है, इस कारण जरा सी भी चूक आपको व्यापारिक हानि दे सकती है। लापरवाही से बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज धर्म-कर्म से लाभ होगा। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। आपको पुण्य प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज समय सही नहीं है। स्वास्थ्य हानि, मानसिक परेशानी, बुद्धि विवेक में कमी महसूस होगी। क्योंकि चंद्रमा आज मृत्यु भाव में है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य शुभ रहेगा। विवाहित लोगों को जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज लाभ में कमी महसूस हो सकती है। व्यापार में कोई लाभ मिलते मिलते छूट जाएगा। व्यापारिक हानि के योग हैं। रोग से कष्ट हो सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों की शिक्षा हेतु समय सामान्य शुभ है। भाग्य द्वारा अल्प लाभ होगा। आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और आमदनी कम होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य के द्वारा धन लाभ होगा। जनता से लाभ की संभावना है। घर में शांति, सुख में वृद्धि और प्रसिद्धि बढ़ेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज बौद्धिक परिश्रम अधिक करना होगा। शरीर में सुस्ती रहेगी। नर्वस ब्रेकडाउन से बचें हौसला बनाए रखें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। व्यवस्थाओं को बनाए रखने में खर्चा रहेगा। छोटी सी धार्मिक यात्रा संभव है।धन आते ही खर्च हो जाएगा। आपकी वाणी का उत्तम प्रभाव दूसरे लोगों पर पड़ेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के आज मन में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ भी संभव है। अचानक कोई लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा सा ढीला रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। शिक्षा व संतान हेतु समय खराब है। शिक्षा व संतान के कारण आपको तनाव हो सकता है। व्यापारिक उलझन बनी रहेंगी।

प्रस्तुति

पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो