script22 दिसंबर 2018 राशिफल : आज शनिवार का दिन मेष और वृष राशि वालों के लिए है बहुत खास, जानिए आज की सभी राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 22 december dainik horoscope in hindi | Patrika News

22 दिसंबर 2018 राशिफल : आज शनिवार का दिन मेष और वृष राशि वालों के लिए है बहुत खास, जानिए आज की सभी राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Dec 22, 2018 12:49:12 pm

Submitted by:

jitendra verma

22 दिसंबर 2018 राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, Rashifal, शनिवार का दिन मेष और वृष राशि वालो के लिए बहुत है खास, जानिए आज की सभी राशियों का राशिफल और उपाय

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज दोपहर तक धन प्राप्ति के योग हैं। दोपहर बाद कठिन परिश्रम करना होगा। व्यापार में फायदा होगा।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों का आज दोपहर तक मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद धन का लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और समय परिजनों के साथ व्यतीत होगा।
मिथुन (Gemini)

इस राशि वालों के लिए आज दोपहर तक का समय विशेष लाभकारी रहेगा। दोपहर बाद अचानक खर्च की योजना बनेगी।

कर्क (Cancer)

आज दोपहर तक मित्रों की कृपा व सलाह से धन लाभ हो सकता है। दोपहर बाद धन खर्च के भी योग है। आज तनाव रह सकता है।
सिंह (Leo)

आज दोपहर तक सरकारी कार्य पूरा कर लें। दोपहर बाद लाभ का समय शुरू होगा।आज के दिन मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज दोपहर तक पूजा पाठ से उदित ऊर्जा से धन का लाभ होगा। दोपहर बाद सरकारी काम के लिए अच्छा समय है।
तुला (Libra)

आज दोपहर तक आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद का समय भाग्यवर्धक है। पूर्व में किए गए पुण्य कार्य आज लाभ दे सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpion)
आज का दिन दोपहर तक ठीक है। दोपहर बाद का समय ठीक नहीं है। तनाव मिल सकता है। फालतू खर्च होगा और आज के दिन यात्रा से बचे।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का समय दोपहर तक ठीक नहीं है। दोपहर बाद जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। कर्ज का तनाव रहेगा।
मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय ठीक है। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। ठंड से बचाव करें।

कुंभ (Aquarius)
आज दोपहर तक का समय भाग दौड़ वाला रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम का समय अच्छा है। मित्रों और बच्चों का सहयोग मिलेगा। दिन का अंत अच्छा होगा।

मीन (Pisces)

आज दोपहर तक का समय अच्छा गुजरेगा। दोपहर बाद शरीर में दर्द से परेशानी हो सकती है। वायु विकार से कष्ट होगा। मन पीड़ित रह सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो