script29 जून 2019 आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 29 June daily horoscope in hindi | Patrika News

29 जून 2019 आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 29, 2019 03:45:36 pm

Submitted by:

jitendra verma

29 जून 2019 आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से आज सिंह और कन्या राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

rashifal

आज का राशिफल 29 जून: शनि देव की कृपा से आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है वह वर्तमान में नीच स्थिति में है इसलिए स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा। कार्य भी देरी से बनेंगे। आज शाम 4:00 बजे के बाद कुछ धन लाभ हो सकता है मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान भी उत्तम होगा।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के जातकों के लिए सुबह से शाम 4:00 बजे तक दिन भागदौड़ भरा और तनाव युक्त रहेगा। आप को शाम 4:00 बजे के बाद कुछ राहत मिलेगी। मन शांत होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लगभग ठीक है। सुबह से शाम 4:00 बजे तक कुछ धन लाभ की भी आशा परंतु आज प्रयास ज्यादा करना पड़ेगा। शाम 4:00 बजे के बाद मौज मस्ती पर खर्चा हो सकता है। स्थितियों पर नियंत्रण रखें और कुसंग से बचें।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भर यही रहेगा कि कार्य की स्थिति में सुधार कैसे हो। शाम 4:00 बजे के बाद स्थितियों में सुधार और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के जातकों का समय सामान्य है। आपको आज दिन का प्रारंभ मंदिर जाने से करना चाहिए अच्छी ऊर्जा प्राप्ति के कारण आपका पूरा दिन शुभ रहेगा। शाम 4:00 बजे के बाद आपके व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति की दिशा में भाग दौड़ रहेगी। लाभ में कमी हो सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। अतिरिक्त सावधानी आज आप को रखना चाहिए। शाम 4:00 बजे के बाद समय में सुधार आएगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के जातकों के लिए समय सामान्य शुभ है। व्यापार अथवा नौकरी को लेकर मन में कुछ संशय हो सकता है। शाम 4:00 बजे के बाद मौज मस्ती का समय रहेगा। व्यापारिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अभी भी समय बहुत उत्तम नहीं है। क्योंकि वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल अभी भी नीच स्थिति में है। स्वास्थ्य ढीला रहेगा और व्यापारिक हानियां बनी रहेंगी। शाम 4:00 बजे के बाद स्वास्थ्य में सुधार और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे


धनु राशि के जातकों के लिए समय सामान्य दिन है। मित्र अथवा संतान पर कुछ धन का खर्चा होगा। शाम 4:00 बजे के बाद खर्च और बढ़ जाएंगे।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के जातकों को सुबह से लेकर शाम 4:00 बजे तक व्यर्थ का भ्रमण करना होगा। मन कुछ अशांत रहे। रोजाना के दैनिक कार्यो में देरी होगी। शाम 4:00 बजे के बाद संतान और शिक्षा के लिए कुछ अच्छा होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के जातकों को आज दवा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको किसी रोगी को देखने जाना पड़े। शाम का समय घर परिवार में प्रसन्नता के साथ बीतेगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के जातकों के लिए समय सामान्य शुभ है। कुछ धन भी प्राप्त हो सकता है। परिश्रम अधिक करना होगा। छोटे भाई बहन का सहयोग रहेगा। जिनकी रुचि संगीत में है उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो