script30 मार्च 2019 शनिवार का राशिफल : शनिदेव की कृपा से आज धनु,मकर,मीन वालों को होगा लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान | aaj ka rashifal Saturday 30 March daily horoscope in hindi | Patrika News

30 मार्च 2019 शनिवार का राशिफल : शनिदेव की कृपा से आज धनु,मकर,मीन वालों को होगा लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

locationबरेलीPublished: Mar 30, 2019 01:05:18 pm

Submitted by:

jitendra verma

30 मार्च 2019 शनिवार को शनिदेव का आशीर्वाद धनु, मकर और मीन राशि की बदल देगा किस्मत, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries ) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों के लिए समय ठीक है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों का आज पूजा पाठ से भाग्य उदय होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रयास करने पर धन प्राप्ति सम्भव है। पूर्व में किए गए कर्म आज फलित होंगे।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु के भाव में है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। धन हानि भी सम्भव है।मन परेशान रहेगा। जीवन साथी को भी कष्ट हो सकता है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। शरीर रोग मुक्त रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस राशि के जातकों को आज कष्ट हो सकता है। खर्च बढ़ेगा, धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। शत्रु से सावधान रहें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुरी संगत से दूर रहें। व्यापारियों को लाभ होगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। सरकारी व्यक्ति आज सहायता करेंगे। सरकारी कार्य बनेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी और खर्च बढ़ेगा।
वृश्चिक (Scorpiusतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। परिश्रम से ही धन लाभ होगा। काम अटक कर देरी से बनेंगे। पूजा पाठ से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। तंत्र मंत्र की तरफ झुकाव रहेगा। मंदिर जाने से लाभ होगा। कर्ज में कमी आएगी।
मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य आज बनेंगे। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा।गंगा स्नान नियमित रूप से करें।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक का आज 12वां चन्द्रमा है। मन परेशान रहेगा। धन हानि के भी योग है। लाभ कम होगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ का है। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो