बरेली

01 April 2019 Monday Horoscope : शिव जी की कृपा से आज मेष और कुम्भ वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

01 अप्रैल 2019 सोमवार को शिवजी के आशीर्वाद से मेष और कुम्भ राशि के जातक को हो रहा धन लाभ, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीApr 01, 2019 / 04:44 pm

jitendra verma

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। बुद्धि- विवेक के प्रयोग से धन लाभ सम्भव है। मांस का सेवन करने से बचे।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस राशि के जातकों को आज व्यापार के लिए भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में देरी होगी। व्यापारियों को नए आर्डर मिलेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के जातक बुरी आदतों से दूर रहें। बुरी संगत से दूर रहें। सुबह नौ बजे के बाद भाग्योदय होगा। कर्मों के फल मिलेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस राशि के जातकों को आज कष्ट हो सकता है। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्र साथ देंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों के लिए आज धन हानि के योग है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। माता जी और वाहन पर भी खर्च हो सकता है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव कम होगा। चोट लगने का भी डर है।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। बहुत परिश्रम के बाद लाभ होगा। झूठे वायदों में न फंसे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस राशि के जातकों की तंगी आज कुछ दूर होगी। व्यापार में सुधार होगा। पूजा पाठ बढ़ाने की जरूरत है।

मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों को आज कर्ज तनाव दे सकता है लेकिन धन का प्रबंध भी होगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि के प्रयोग से धन की प्राप्ति सम्भव है। व्यापारियों को अचानक लाभ होगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों को आज कष्ट हो सकता है। बच्चों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / 01 April 2019 Monday Horoscope : शिव जी की कृपा से आज मेष और कुम्भ वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.